10 प्रसिद्ध भोजपुरी गायक जिनकी सुरीली आवाज़ों से ना जाने कितनी बीमारियां यू हिं खत्म हो जाती है।

भोजपुरी हो या हिंदी यदि गाना के बोल दिल को छू जाते हैं तो मानो 70% बीमारी खुद ठीक हो जाते है। हर ग़म कोई इंसान ही दूर करे ये जरूरी नहीं कुछ सुरीले गायक के सुरीले आवाज़ से भी बहुत से दर्द कम हो जाते हैं। 

ऐसा देखा गया है कि जो भी व्यक्ति गायन-वादन करते हैं उनकी दिमाग अन्य लोगों की तुलना में 50% ज्यादा तेज चलती है। कहते हैं खुदा ने हर किसी को कुछ ना कुछ कला जरूर दी है बस हमें उसे तलाशने की आवश्यकता होती है। जिसने अपनी कला को पहचान लिया वह जीवन में उसके सहारे ना जाने कितने कठिन सीढ़ियों को चढ़ के अपनी मुकाम हासिल कर लेता है। 

कुछ ऐसे भोजपुरी गायक (कलाकार) जो अक्सर लोगों के दिल का एक कोना हमेशा चुराए रखते हैं। ये कुछ ऐसे कलाकार हैं जो हिन्दी या अन्य भाषा बोलने वाले लोगों को भी अपने गाना से भोजपुरी सीखा देते हैं।

चलिए देखते है 10 प्रसिद्ध भोजपुरी गायक के नामों की सूची। 

#1 उदित नारायण

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण जी जो बिहार के निवासी माने जाते हैं इन्होंने भी भोजपुरी गानों में एक अहम भूमिका निभाई है।रामलीला में गाने वाला लड़का जिसने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने हुनर और प्रतिभाओं से एक बेहतरीन मुकाम हासिल किया है। ”एक गर्म चाय की प्याली हो” से ”कुछ तो जरूर हो गइल बा” तक का सफर उदित जी का बेहद रंगीन है।

#2 श्रेया घोषाल

एक अजीब सी मिठास है श्रेया जी की आवाज़ में जिससे श्रोताओं को सुकून मिलती है। जी हां ये दास्तां है श्रेया जी की जिन्होंने बहुत कम उम्र में संगीत के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है और कर भी रही हैं। इनकी भोजपुरी गानें भी बहुत प्रसिद्ध हैं क्युकिं इनकी आवाज ही प्रशंसा लायक है। 

#3 मनोज तिवारी

मनोज तिवारी जी के भोजपुरी गानें काफी लोकप्रिय हैं। छठ पूजा से लेकर होली तक के गाने के लिए बहुत मशहूर है। भोजपुरी गानों में ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मों में भी अपना योगदान दिया है। 

#4 पवन सिंह

हां जी, ये वही पवन सिंह है जिनकी आवाज़ सावन आते ही हर घरों में गूंजने लगती है क्यूंकि सावन के भोजपुरी गानों में इनकी जबरदस्त भूमिका है। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बहुत बड़े सितारा हैं।इनकी एक प्रसिद्ध भोजपुरी गाना है ”भगवान बड़ी फुरसत से तोहरा के” इस गाने से ऐसा लगता है ये गाना उनके लिए ही बना हो क्योंकि उनकी कलाकारी से ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान ने उन्हें वाकई में फुरसत से ही बनाया हो।

#5 खेसारी लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री में आने के पहले खेसारी लाल ने अपने जीवन में बहुत से कठिन दौर का सामने किया है। शायद उनकी गरीबी ही उनकी सफलता की पहचान है। उनकी आवाज़ बेहद सुरीली है और भोजपुरी गानों के लिए बहुत प्रसिद्ध माने जाते हैं। 

#6 दिनेश लाल यादव (निरहुआ)

ये एक ऐसे कलाकार हैं जो फर्श से अर्श तक पहुंचने में बहुत सी बाधाओं को पर किया है। ये भोजपुरी जगत के सुपरस्टार माने जाते हैं जिन्होंने एक छोटी सी प्लेटफॉर्म से एक बड़ा लक्ष्य हासिल किया है।

#7 कल्पना पटवारी

भोजपुरी जगत की कोयल कल्पना जी बहुत प्रसिद्ध हैं लोकप्रिय गीत के लिए। सारे भाषाओं में इन्हे गाना पसंद है जिससे कि उन्हें हर भाषाओं की संस्कृति की पहचान होती है।

#8 अरविंद अकेले (कल्लू जी)

अरविंद जी जो कि एक मशहूर भोजपुरी गायक हैं और ये कल्लुजी के नाम से प्रसिद्ध है। बक्सर निवासी कल्लू जी ने अपना बचपन ही भोजपुरी इंडस्ट्री को दे दिया। इनकी डेब्यू ”कुक्रो कू” गाने से हुई जिसे लोगों ने बड़े दिचस्पी से सुना और यहां तक कि उस वक़्त लोगों के फोन के रिंगटोन भी इनकी डेब्यू गाना हुआ करती थी।

#9 भरत शर्मा (व्यास)

ये एक ऐसे हस्ती हैं जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के डूबते सूरज को एक नई किरण दी थी। नवरात्र के भोजपुरी गानें हो या किसी भी भगवान की गीत हो इन्होंने हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन्हें सुरों के सम्राट के नाम से भी जाना जाता है। 

#10 देवी

देवी नाम के साथ ये गायिका देवी गानों के लिए मशहूर माने जाते हैं। इनकी आवाज इतनी सुरीली है कि इनकी हर गाने को लोग झूम के आनंद लेते हैं। छठ पूजा में इनकी सुरीली गानों से सभी इलाके गूंजने लगता है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *