कक्षा-1 के लिए हिंदी में निबंध कैसे लिखें?

आइए आज हम आपको बताते हैं कि जो हमारे प्रथम कक्षा के विद्यार्थी हैं वो हिन्दी में निबंध कैसे लिखेंगे। ऐसे तो आप जानते ही होंगे कि निबंध क्या होती हैं लेकिन हम आपको बताएंगे कि निबंध कैसे लिखे। कक्षा 1 से पहले हमें सिर्फ़ शब्द बनाना और शब्दों को पढ़ना यही सिखाया जाता हैं लेकिन जैसे ही हम कक्षा एक में प्रवेश करते हैं हमे वाक्य बनाना सिखाया जाता हैं। अपको ये जान कर खुशी होगी कि निबंध लिखने की पहली कड़ी वाक्य बनाना है और अगर आप वाक्य बनाना सीख गए तो फिर आप निबंध आराम से लिख सकते हैं बस कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए। अब मैं अपको बताती हूं कि निबंध लिखने के समय अपको किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है फिर उसके बाद बताऊंगी की निबंध लिखने का प्रारूप क्या है।

निबंध लिखने समय ध्यान में रखने वाली बातें:-

हम यहां कक्षा एक के विषय मे बात कर रहे हैं तो उन्हें ज्यादा बातों को ध्यान में रखने की आवश्यकता नहीं होती हैं उन्हें उतने ही बातों को ध्यान में रखना है जितना उनकी कक्षा के लिए सक्षम है। सबसे पहले बच्चे जो भी वाक्य लिखें वो स्पष्ट होनी चाहिए यानी वो उस वाक्य के द्वारा जो बोलना चाहते हैं वो अच्छे से समझ में आ जाए।

जो भी निबंध वो लिख रहे हैं वो सरल और स्पष्ट होनी चाहिए। जो आपने एक बार लिख लिया हो वो ध्यान में रखें कि ताकि आप फिर से न लिख दें। वाक्य जहां ख़त्म हो वहां पुरनविराम देना नहीं भूलें। निबंध लिखने के बाद एक बार शुरू से पढ़ लें ताकि जो भी गलतियां हुई हो वो सुधरा जा सके।

निबंध लिखने का प्रारूप :-

सबसे पहले निबंध का जो शीर्षक है वो लिखें जैसे कि :-

मेरा परिचय, आम, मेरा घर इत्यादि।
कक्षा प्रथम में निबन्ध अलग अलग वाक्यों में लिखें यानी कि पहले एक पूरा वाक्य फिर पुरनविराम दें उसके बाद दूसरे पंक्ति में जाएं और दूसरा वाक्य लिखे।
वाक्य ज्यादा बड़ा न लिखे छोटे छोटे वाक्य लिखे और सरल भाषा का प्रयोग करें।
दस वाक्यों में अपने निबंध को समाप्त कर दें।

आइए मैं अपको एक उदाहरण के द्वारा समझाती हूं:-

आम

आम सभी फलों का राजा है।
आम पीले रंग का होता है।
कच्चे आमों से हम आचार बनाते हैं।
पके आम बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।
आम गर्म ऋतु का फल होता है।
कच्चे आम को कैरी कहते हैं।
आम के रस से बहुत तरह की चीजें बनाई जाती हैं जैसे कि आमरस।
आम के पेड़ बहुत लंबे होते है।
इन पेड़ो के उम्र बाकी फलों के पेड़ो से ज्यादा होती हैं।
भारत में आम की उत्पति बहुत होती है।

बस ऐसे ही कक्षा एक के विद्यार्थी अपना निबंध लिख सकते हैं।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *