पेड़ पौधे पर निबंध हिंदी में

पेड़ हमारे लिए कितना आवश्यक है यह तो हम सब जानते ही हैं। पेङ हमें ऑक्सीजन देता है जो कि पृथ्वी पर जीवन व्यतीत करने के लिए सबसे जरुरी चीज है।यह हमें धूप से छाव देती हैं।यह हमे फूल फल जैसे विभिन्न में कार्य हमारे लिए कल सारे प्रकार करती है।जिसका रीन हम कभी नहीं चुका सकते। पेड़ मानव जाति की मदद तो करती ही है साथ ही यहां पशु पक्षियों के रहने खाने का भी एक बहुत महत्वपूर्ण जरिया है।पेड़ का हर एक हिस्सा जड़ से लेकर पत्तो तक हमारी मदद के लिए हम उपयोग कर लेते है। आज आपको पेड़ के हर एक हिस्से का महत्व बताएंगे तथा उसका इस्तमाल हम किस कार्य मे करते हैं इसके बारे में भी बताएंगे।

पेड़ के अंग तथा भाग

आइए सबसे पहले पेड़ के बनावट तथा इसके अंग व भागो की बात करते हैं और नगर आमेर दो भागों में बाटा हुआ है। एक भाग जो जमीन के नीचे होते हैं जड़ियां भाग तथा दूसरा भाग वह जिसमे पेड़ के सारे अंग होते हैं जिनमे तना पत्ते फूल फल टहनी आदि शामिल हैं।
पेड़ का हर एक अंग पेड़ के लिए बहुत आवश्यक होता है। आइए आपको बताते है पेड़ के किस अंग का पेड़ के प्रति क्या कार्य करता है।

पेड़ के प्रत्येक अंगों का कार्य

आइए पेड़ के हर एक अंग के कार्य के बारे में जानते हैं:-

1. जङ

यह पेड़ के नीचे जमीन में दबी होती है। जमीन के अंदर होने के कारण इसे देखा नहीं जा सकता है परंतु यदि हम मिट्टी को हाथों से हटाएंगे तो हम इसे देख सकते हैं। यह जमीन से पानी व मिनरल्स न्यूट्रिन्टस जैसे जरूरी तत्व जमीन से सोख कर पेड़ को पहुंचाती है।

जड़ के भी दो प्रकार होते हैं

  • मसुला जड़
  • झड़का जड़

मसुला जड़

इसमे एक ही प्रधान जड़ नीचे गहराई तक जाती है ।जिसमें से कई सारी टहनी की तरह निकलते हैं। यह नीचे सीधे गहराई तक जाती है यहां जड़ हमें गाजर मूली सरसो मटर शलगम तथा बॉडी में देखने को मिलती है।

झकङा जड़

इस जड़ में एक प्रधान जड़ से कई सारी और झड़े निकल जाती है। यह ज्यादा गहरी नहीं होती ना ही सीधी जमीन के नीचे जाती है।यह फैली हुई होती है तथा इसके जड़ों से कई सारे जड़ों का निर्माण होता चला जाता है। यहां जड़े हमें गेहूं चावल प्याज घास बाँस मे देखने को मिलती है।

2. तना

पेड़ के तने नरम पतले हरे भरे या सख्त या भूरे होते हैं। कुछ पौधे जैसे खीरा नेनुआ मटर इनके तने नरम हरे व पतले होते हैं। वही आम के पेड़ नीम के पेड़ इनके तने बिल्कुल पत्थर की तरह सख्त होते हैं। तने का मूल कार्य पेड़ को खड़ा करने में साथ प्रदान करना है।तथा जो पानी और जरूरी तत्व जड़ जमीन से सोखता है। तना उसे पेड़ के सारे जगहो तक पहुंचाता है।

3. पत्ता

यह पेड़ के लिए खाना तैयार करता है। पत्तों में एक तत्व होता है जिसे पर्णहरित कहते हैं। इसी के कारण पौधों का रंग हरा होता है। पत्ते वायु से कार्बन डाइऑक्साइड,जड़ से पानी तथा सूर्य की किरणों से ताकत लेकर पेङ के लिए खाना तैयार करते हैं। इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

4. फूल

यहां पेड़ का रंग बिरंगा तथा खुशबू फैलाने वाला भाग है।यह पेड़ का जननांग हिस्सा भी है।

5. फल

यह पेड़ के बीच को संभाल कर रखता है।यह मनुष्य पशु पक्षियों के द्वारा खाए जाने वाला भाग है।

6. बीज

बीज पेड़ का उपजाऊ भाग है। इससे दोबारा नया पेड़ तैयार होता है।

पेड़ के अंगो का इस्तमाल

जिस तरह पेड़ का हर एक भाग पेड़ के लिए कार्य करता है।ठीक उसी तरह पेड़ के विभिन्न अंगों का इस्तमाल हम भी खूब करते हैं।तो आइए आपको एक एक कर बताते हैं पेङ के किस भाग का हमारे जीवन में क्या महत्व है।

1. फूल

फूल का इस्तमाल गुलदस्ते तथा पूजन सामग्री के लिए होता है। तथा कई ऐसे फूल हैं जिन्हे खाया भी जाता है।

2. फल

यह पेड़ का वह भाग है जो ना जाने कितने भूखे लोगों व पशु पक्षियों को मरने से बचाती है। इसका इस्तमाल जूस आदि बनाने में प्रयोग किया जाता है। तथा इसका एक बड़ा भाग दवाइयों में भी इस्तमाल होता है।

3. तना

तने से घर के पलंग दरवाजे जैसी जरूरी चीज बनाई जाती है।तथा कई पेड़ो के तनो से कागज बनाए जाते हैं।

4. पत्ता

कई सारी पत्ते हैं जीने खाया जाता है तथा उनसे आयुर्वेदिक दवाइयां भी बनाई जाती है। यह शाकाहारी पशु पक्षियों का खाने का एक स्रोत भी है।

पेड़ काटना बंद करें

पेङ हमें इतना कुछ देता है।बदले में हम उसे नुकसान पहुंचाते हैं उसे काट देते हैं।अपने जरुरत की चीजो को तैयार करने के लिए इन्हें भारी मात्रा में काटा जा रहा है। जिससे हमें नुकसान तो हो ही रहा है साथ ही पशु पक्षियों का रहना खाना जीना भी मुश्किल में पड़ गया हैं।पेड़ काटने के कारण वर्षा कम होती जा रही है।गर्मियां बढती जा रही हैं। जो कि हमारे लिए बहुत हानिकारक हैं।इसलिए अपने फायदो के लिए इसे काटना बंद करें। पूरे वर्ष मे कम से कम एक बार एक पौधे का बीज जरूर लगाएं और हर रोज एक घंटा उसकी देखभाल में समय दें।हमारा ऐसा करने से हमारा विश्व फिर से हरा-भरा हो जाएगा।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *