जानिए, खजूर खाने के 5 फायदे

खजूर का नाम तो सभी लोग जानते होंगे। बाजार में खजूर तीन तरह के पाए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग भूरे रंग का खजूर खाते हैं। खजूर हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।खजूर में अत्यधिक मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है।आयरन, कैल्शियम अमीनो एसिड, फास्फोरस और विटामिन ये सभी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

खजूर में अत्यधिक मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि खजूर खाने से मधुमेह से छुटकारा पाया जा सकता है। इतना ही नहीं खजूर हमारे पाचन क्रिया को  भी सही  रखता है।

खजूर में  कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। कहा जाता है कि एक खजूर में लगभग 24 कैलोरी मिलती है। खजूर हमारे शरीर में होने वाले सेल डैमेज कैंसर से बचाव और हमारे दिल से जुड़ी जो भी समस्याएं रहती है। उससे भी छुटकारा दिला सकता है।

1. खजूर खाने से कम हो सकती है शरीर की कमजोरी है।

आपने किसी -किसी के मुंह से सुना होगा कि कमजोरी के कारण ज्यादा दूर चलने में नहीं सकते हैं, या फिर वो सही ढंग से चल नहीं पाते चक्कर आ जाता है। ऐसे लोग अगर प्रत्येक दिन खजूर का सेवन करते हैं तो उनके शरीर से कमजोरी दूर हो .सकती है।क्योंकि खजूर में अत्यधिक मात्रा में  ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। इसलिए कहा जाता है कि खजूर खाने से शरीर में ताकत आ सकती है।

2. खजूर खाने से बढ़ सकता है,वजन

आजकल ज्यादातर लोग दुबले पतले होते हैं और वह हमेशा यही चाहते हैं कि उनका वजन थोड़ा बढ़ जाए,क्योंकि ज्यादा दुबले पतले लोग देखने में बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। अगर दुबले-पतले लोग प्रत्येक दिन अपना वजन बढ़ाने के लिए खजूर खाते हैं,तो उनका वजन धीरे-धीरे बढ़ सकता है।क्योंकि खजूर में शुगर, विटामिन और कई जरूरी प्रोटीन पाए जाते हैं। जो वजन को बढ़ाने में काफी मदद करता है।

3. खजूर खाने से हो सकती है, हड्डियां मजबूत 

खजूर में अत्यधिक मात्रा में कैल्शियम, सेलेनियम ,मैग्नीज और कॉपर मौजूद होता है। जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ऐसा कहा जाता है कि खजूर खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती है।

4. खजूर खाने से कब्ज जैसी बीमारियों  से छुटकारा पाया जा सकता है।

आजकल ज्यादातर लोगों को गलत  खानपान के कारण अपच या  कब्ज जैसी समस्याएं ज्यादातर लोगों को  हो जाती है। ऐसे लोगों को चिकित्सा ज्यादातर खजूर खाने की सलाह देते हैं, कहा जाता है कि खजूर में अत्यधिक मात्रा में फाइबर होते हैं। इसीलिए खजूर खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। जिन लोगों को कब्ज और  अपच की समस्या है। उन लोगों को प्रत्येक दिन सुबह खाली पेट दो खजूर खाना चाहिए।

5. खजूर त्वचा के लिए होता है, फायदेमंद

खजूर हमारी त्वचा के लिए  अत्यधिक फायदेमंद होता है। अगर चेहरे पर रेखाएं आ जाए तो इस रेखाओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो खजूर का प्रत्येक दिन सेवन करें,क्योंकि खजूर खाने से हमारी त्वचा पर निखार आता है ।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *