पिंपल हटाने के 5 बेहतरीन घरेलू उपाय।

आजकल ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मुंहासे या पिटिका निकल जाते हैं। पिंपल्स निकलने के कारण चेहरा एकदम दिखने में बेकार लगने लगता है।पिंपल से छुटकारा पाने के लिए लोग ना जाने कई प्रकार के क्रीम बाजार से खरीद कर लाते हैं और अपने चेहरे पर पिंपल्स को छुपाने के लिए लगाते हैं। इतना ही नहीं पिंपल को छुपाने के लिए कई प्रकार के फाउंडेशन भी लगाते हैं।

जिससे पिपंल जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सके। फिर भी पिंपल से छुटकारा नही पाते है। जिसके कारण लोगों का टेंशन काफी बढ़ जाता है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे  बेहतरीन घरेलू उपाय बता रहे हैं। जिसे करने से पिंपल से छुटकारा पाया जा सकता है।

5 बेहतरीन घरेलू उपाय पिंपल हटाने के।

टूथपेस्ट का इस्तेमाल करके भी पिंपल को हटाया जा सकता है।

टूथपेस्ट का उपयोग तो सभी लोग करते हैं, लेकिन शायद वो लोग टूथपेस्ट का कोई और उपयोग नहीं जानते हैं। आपको बता दें कि टूथपेस्ट हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। टूथपेस्ट का उपयोग करके पिंपल को भी हटाया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है, कि टूथपेस्ट को पिंपल पर रात में लगाकर सुबह धोया जाए तो इससे पिंपल्स हट भी सकते हैं।

टी-ट्री ऑइल लगाकर भी हटाया जा सकता है,पिंपल

टी-ट्री ऑयल सभी लोगों के घर में उपलब्ध रहता है। आपको बता दें कि एक चम्मच ऑलिव ऑयल और जोजोबा ऑयल को मिक्स करके पिंपल्स वाले जगह पर लगा ले। अगर आप ऐसा लगातार करते हैं, तो आपके चेहरे पर से पिंपल हट भी  सकता है।

एपल साइडर विनेगर का उपयोग करके भी हटाया जा सकता है, पिंपल 

ऐपल साइडर विनिगर बाजार में भी  मिलता है।आपको बता दें की एप्पल साइडर विनेगर को पानी के साथ कुछ अनुपात में मिलाकर कॉटन से पिंपल्स पर  लगाकर 10 मिनट तक रखने के बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।अगर आप ऐसा 1 सप्ताह तक करते हैं तो आपके चेहरे से पिंपल हट भी सकता है ।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके पिंपल्स को हटाया जा सकता है।

बेकिंग सोडा का उपयोग कुछ लोगों के घरों में भी किया जाता है।आपको बता दें कि एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर अगर पिंपल्स वाले जगह पर लगा कर  30 मिनट रखा जाए, फिर हल्के गुनगुने पानी से फेस को धो लिया जाए,तो ऐसा करने से  भी पिंपल्स को हटाया जा सकता है।अगर जिन लोगों को बेकिंग सोडा लगाने पर खुजली होती है, तो उन लोगों को बेकिंग सोडा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

लहसुन का उपयोग करके पिंपल्स को हटाया जा सकता है।

लहसुन का उपयोग तो सबके घरों में खाना बनाने में किया जाता है, या कुछ लोगों को लहसुन ज्यादा अच्छा लगता है, तो वो छिल कर भी खाते हैं, लेकिन शायद वो ये नहीं जानते कि लहसुन हमारे चेहरे के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि लहसुन की तीन-चार कलियां को पीसकर पेस्ट बनाकर जिस जगह पर पिंपल है उस जगह पर लगाकर 10 से 20 मिनट तक रखा जाए तो पिंपल हट भी सकता है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *