10 बेहतरीन घूमने की जगह हमारे भारत में

यदि आप घूमने का शौकीन है और आपको छुट्टियों में कहीं जाना है घूमने या सर आप नई-नई चीजें देखने के लिए घूमना जाना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए है। इस पोस्ट पर मैं आपको भारत के 10 ऐसे बेहतरीन घूमने के जगहों के बारे में बताएंगे। वहां जाकर आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। भारत का नाम सुनते ही हमारे आंखों के सामने बहुत से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों का चित्र आ जाता है जहां हमारा मन जाने को चाहते हैं और यदि आप छुट्टियां प्लान कर रहे हैं तो एक बार इन जगहों के बारे में जरूर सोचे और सबसे खास बात यह है कि यदि आप अपने भारत को explore करना चाहते हैं तो एक बार इन शहरों में अवश्य घूम कर आए। घूमने जाने के लिए बहुत से लोग विदेश जाते हैं परंतु विदेश काफी महंगा भी पड़ जाता है। और वहां जाने के लिए काफी तरह के कागजातों की जरूरत पड़ती है जैसे कि पासपोर्ट वीजा की भी जरूरत पड़ती है। इन झंझट के कारण बहुत से लोग घूमने नहीं जा पाते हैं। परंतु अब चिंता की कोई बात नहीं है अपने देश में घूमने के लिए तो हमें किसी पासपोर्ट और वीजा की जरूरत नहीं है। यहां पर आप बहुत से प्राकृतिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जगहों के बारे में जानेंगे जहां आप अवश्य ही घूमने जाना चाहेंगे। तो आइए शुरू करते हैं आपको 10 ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जो की बहुत ही सुंदर है और हमारे भारत में ही मौजूद हैं।

10 बेहतरीन घूमने की जगह

तो आइए आपको भारत के ही 10 ऐसे सुंदर सांस्कृतिक व ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप अवश्य ही घूमने जाना पसंद करेंगे।यह जगह जाकर आपको बहुत ही आनंद भी आएगा।

मनाली

यह हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। यहां एक घाटी है। यह घाटी पूरी तरह पहाड़ों से ढकी हुई है। यह भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला एक बहुत ही सुंदर जगह है। यह जगह सप्त ऋषि के नाम से भी जानी जाती है। सप्त ऋषि यानी 7 ऋषि यों का शहर। यह पहाड़ी जगह अक्सर बर्फ से ढकी हुई रहती है। यह टूरिस्ट प्लेस में से भी एक मानी जाती है। तथा यहां अक्सर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है।

आगरा

यह इतिहास को दर्शाने वाला एक सबसे बेहतरीन नमूना है तथा आगरा भी टूरिस्ट प्लेस में से एक मानी जाती है। लोग अक्सर यहां शाहजहां ने मुमताज के लिए बनाई महल को देखने के लिए आते हैं। यहां पर भी लोगों की अक्सर भीड़ लगी रहती है। तथा सामने बह रही यमुना नदी अति मनमोहक है। यहां विश्व के सात अजूबों में से एक हैं जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

नैनीताल

यह उत्तराखंड में स्थित प्रमुख घूमने की जगह में से एक है। जगह का नाम उसके नैनी झील के कारण पड़ा है। इस शहर के नाम को यदि हम दो भागों में बांट कर देखे तो नैनी यानी की आंखें और ताल यानी की झील। इसका अर्थ अर्थ निकलता है कि आंखों को मोह लेने वाली झील। यहां देखने के लिए आपको बहुत ही खूबसूरत जगह मिलेगी जैसे नैनी झील, जिम कार्बेट नेशनल पार्क, नैनी पीक, स्नो व्यू प्वाइंट जैसे बहुत से सुंदर सुंदर जगह यहां मौजूद है जहां आप बड़े आराम से जाकर इस का लुफ्त उठा सकते हैं।

गोवा

गोवा शहर अपने बीच के लिए फेमस है। यदि आप बीच पर जाना चाहते हैं या आपको बीच में घूमना पसंद है तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल सही है। बहुत से लोगों का ऐसा मानना है कि इस जगह में जाने के बाद आपको ऐसा लगता ही नहीं है कि आप अपने देश में है यानी यहां पहुंचने के बाद आपको विदेश यात्रा का आनंद मिलेगा। यहां पर बहुत से बीच, झरना तथा चर्च जहां आप जा कर घूम फिर सकते हैं।

कुल्लू

यह जगह भी प्रसिद्ध जगहों में से एक हैं। यह एक घाटी है। यह घाटी ब्यास नदी के किनारे स्थित है। यहां हमारे हिमाचल प्रदेश का एक जिला है जो अक्सर लोगों से ढकी हुई रहती है। यह भारत के सांस्कृतिक जगहों में से एक है। इसे भगवानों की घाटी के नाम से भी जानी जाती है। इस योग्य दुनिया भी कहा जाता है।

ऊटी

ऊटी शहर भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है। इस शहर को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यह पूरा शहर हसी वादियो से ढकी हुई है। ऊटी शहर का असल नाम उदगमंडल है। जिसे छोटा कर उठी कहा जाता है। यह पूरा शहर हरियाली से भरा हुआ है तथा यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता को देखने का एक बहुत अच्छा मौका मिलेगा। यहां के मनमोहक झील वाकई कई गुना ज्यादा सुंदर लगते हैं। यहां शहर रोमांटिक शहरों में से एक है। जहां दंपति की भीड़ दिखाई पड़ती है।

जयपुर

जयपुर राजस्थान राज्य की राजधानी है। यह पिंक सिटी के नाम से भी जानी जाती हैं। इस शहर में सबसे प्रसिद्ध है इस शहर के किले हैं। यह भव्य इमारत मन को मोह लेने वाला दृश्य आंखों के सामने ले आता है। यहां पर आप हस्तशिल्प कार्य त्यौहार तथा आधुनिक योजनाओं का आनंद ले सकते हैं। यहां पर जाकर आप पौराणिक धरोहर हमारे पुराने किलों के बारे में भी जान सकते हैं।

गुलमर्ग

गुलमर्ग जम्मू कश्मीर में स्थित एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। किसे पृथ्वी के स्वर्ग के नाम से भी जाना जाता है। यह सर्वदा बर्फ से ढकी हुई रहती है। इसे फूलों का शहर भी कहा जाता है। इसकी सुंदरता चारों ओर बिखरी पड़ी है। यहां पर बहुत है ऐसी जगह है जहां पर आप घूम कर सकते हैं तथा इस जगह का लुफ्त उठा सकते हैं।

लेह लद्दाख

यह शहर पृथ्वी के स्वर्ग के नाम से भी जानी जाती है। यहां पर बहुत से ऊंचे ऊंचे पहाड़ हैं जो कि बर्फ से ढकी हुई है। यहां का झील इसके सुंदरता को और ज्यादा बढ़ा देता है। यहां आप आसानी पृथ्वी के खूबसूरती को देख सकते हैं। यहां जाकर बिल्कुल ही आपको स्वर्ग जैसा महसूस होगा।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग आपने चाय के बागानों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह पश्चिम बंगाल में मौजूद एक नगर है। यहां जाकर आपको बहुत ही मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे जैसे चाय बागान झील टाइगर हिल जैसे बहुत से जगह वहां मौजूद है जो कि बहुत ही सुंदर है। और इसकी सुंदरता को मेहर शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *