फ्रिज का पानी पीने के नुकसान व उपाय

जैसा कि हम लोग जानते हैं गर्मियों के दिल खा चुके हैं और हमने से कई लोग बिना से जापानी पिए रह नहीं सकते और यह बात भी गलत नहीं है कि बिना ठंडे पानी के प्यास बुझती भी तो नहीं है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि बिना ठंडे पानी के रहना मुश्किल हो जाता है। सारे पानी गर्मी के कारण गर्म हो जाते हैं। मन को सिर्फ चिल्ड वाटर ही शांत कर पाता है। गर्मी के दिनों में मानो यह फ्रिज किसी जादुई गैजेट की तरह काम करती है।जिसके बिना जिंदगी ही रुक सी जाती है। कई म लोगों को तो फ्रिज के पानी की लत सी लग जाती है और प्यास लगने पर उन्हें फ्रिज का पानी पीने की तलब लग जाती है। और ऐसे लोगों की प्यास किसी भी नॉर्मल पानी से नहीं बुझती है। तो यह पोस्ट उन लोगों के लिए ही है जो ठंडा पानी पीना तो नहीं चाहते परंतु गर्मी के कारण उन्हे ठंडा पानी पीना ही पड़ता है। तो इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि ठंडे पानी के क्या क्या नुकसान है तथा बिना फ्रिज के ठंडा पानी कैसे पी सकते हैं? तो आइए शुरू करते हैं आज के इस आर्टिकल को।

फ्रिज का पानी पीने के नुकसान

लगभग सभी लोग आजकल फ्रिज का पानी पी रहे हैं। परंतु आज मैं फ्रिज के पानी के कुछ ऐसे नुकसान के बारे में आपको बताऊंगी जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। तो आइए आपको बताते हैं फ्रिज का पानी आपको क्या और किस तरह से नुकसान पहुंचाता है।

  1. गले में दर्द होता है फ्रिज का पानी पीने से। अक्सर फ्रिज का पानी हमारे गले को पहले नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण गले में दर्द वह परेशानी बनी रहती है। तथा हमें बोलनी में भी खिच खिच लगता है। तथा हर पल गले में खुजली सी होती रहती है। आपको एक बात और बता दूं संगीत क्षेत्रों में कार्य कर रहे या सीख रहे व्यक्तियों को तो फ्रिज का पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। यह उनके लिए काफी नुकसान दायक होती है।क्योंकि यह उनके गले के आवाज को खराब कर देती है।
  2. फ्रिज का पानी पीने से अक्सर कब्ज जैसे ही बीमारियां होती है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने के कारण हमारे आँत सिकुड़ जाते हैं। जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। आँतों के सिकुड़ जाने से हमारा खाना ठीक से नहीं पचता जिससे कब्ज जैसी बिमारियों का शरीर को सामना करना पड़ता है।
  3. हमारा शरीर ठंडे पानी के लिए तुरंत ही अभ्यस्त नहीं हो पाता। इसलिए अवसर हमारे गले में तो दर्द रहता ही है तथा खराब गले के कारण हमारा इंप्रेशन भी खराब पड़ता है। तथा मुद्दे की बात यह है कि हमारे गले में टॉन्सिल की भी समस्या हो जाती है। और जिसे से हमें हर समय पीङा को बर्दाश करना पड़ता है।
  4. गर्मी के समय खासी व जुखाम की जङ यह फ्रिज का पानी ही होता है। जैसा कि हम जानते हैं अक्सर ठंड व गर्म पानी व मौसम के कारण हम बीमार पड़ जाते हैं। ठीक उसी प्रकार फ्रिज का पानी भी ठंडा गरम होते रहता है। यह कभी अत्यधिक ठंडा हो जाता है तथा कभी पावर कट के कारण गर्म हो जाता है।जिसके बाद हम उसका सेवन करने लगते हैं और इसका सेवन करने के कारण हमें सर्दी व जुखाम हो जाता है और हम बीमार पड़ जाते हैं।
  5. जैसा कि मैंने आपको बताया कि फ्रिज का पानी पीने के कारण हमारे आँत सिकुड़ जाते हैं। बार बार आँत के सिकुङ जाने के कारण हमारे शरीर में मेटाबोलिज्म हो जाता है। और मेटाबोलिज्म होने या बढ़ने से इसका सीधा असर हमारे दिल पर पड़ता है तथा दिल की बीमारीयो से भी शरीर को जुझना पड़ता है।

तो यह थी फ्रिज का पानी पीने के कुछ बड़े नुकसान परंतु सिर्फ नुकसान बता देने से तो काम नहीं चलता सिर्फ नुकसान देखकर इस जलती सी गर्मी में नॉर्मल पानी तो नहीं पीया जा सकता है।परंतु फ्रिज का पानी ना पीकर भी तो हम नॉर्मल पानी को बिना फ्रिज के थोड़ा ठंडा कर के भी पी सकते हैं। कई लोग ऐसा करते भी हैं वे अपने शरीर को नियंत्रण में रखने के लिए फ्रिज रहते हुए भी फ्रिज का पानी का ना तो उपयोग करते हैं और ना ही उस का सेवन करते हैं। तो आइए आपको बिना फ्रिजके पानी को ठंडा करने का उपाय बताते हैं।जो आपके शरीर को बिल्कुल हानि नहीं पहुंचाएगी।

बिना फ्रीज के पानी ठंडा करने के उपाय

बिना फ्रिज के भी पानी को आराम से ठंडा किया जा सकता है। घर में फ्रिज म होने के कारण हम इधर उधर की चीजो पर ध्यान ही नहीं देते और बोतल भर के सीधा फ्रिज में डाल देते हैं और वही पानी पी लेते हैं। परंतु आप अपने घरेलू चीजों से ही बिना फ्रिज का इस्तमाल किए पानी को ठंडा करके पी सकते हैं।

1. घड़ा / कलश/मटका

हम पानी को घड़ा व कलश में भी रख सकते हैं। घड़े को किसी हवादार जगह में रखें बाहर जितनी भी गर्मी रहेगी परंतु अंदर का पानी आपको सदैव ठंडा ही मिलेगा। बिल्कुल फ्रिज के पानी जैसा ही।

2. स्टील के बर्तन का करे उपयोग

पानी को किसी स्टील की बर्तन पर रखें और उस स्टील के बर्तन पर एक भीगा हुआ कपड़ा लपेट दे तथा बार-बार कपड़े के सुख जाने पर उसे भीगाते रहें ऐसा करने पर भी आपको सदैव पानी ठंडा ही मिलेगा।

3. जूठ के बोरियो का इस्तमाल

जूठ के बोरियों को पानी वाले बर्तन के इर्द-गिर्द या उसके नीचे भिगो के रख दें। ऐसा करने पर भी पानी लंबे समय तक ठंडा रहेगा क्योंकि जूठ की बोरिया जल्दी सूखती भी नहीं है और पानी को बहुत देर तक ठंडा भी रखती हैं।

4. कूल वाटर केनस

आजकल बाजारों में पानी को ठंडा करने के बहुत सारे यंत्र हैं। उन्हीं में से एक यंत्र है कूल वाटर केन इसमें आप नॉर्मल पानी डालेंगे तो भी वह पानी थोड़ी देर में ठंडा हो जाएगा और लंबे समय तक ठंडा ही रहेगा।

5. तांबे के बर्तन का उपयोग

पानी को ठंडा करने के लिए काम दे का वतन भी एक सही चुनाव है।इसमें भी पानी स्टोर करने से पानी लंबे समय तक ठंडा रहेगा।तथा तांबे के बर्तन मे पानी पीने से हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।

गर्मियों के समय फ्रिज का पानी कम पीए तथा पानी पीते रहे ताकि आप अन्य किसी बीमारियां जैसे डिहाइड्रेशन के शिकार ना हो जाए।
तथा पानी की बर्बादी ना करें ज्यादा से ज्यादा पानी बचाने की कोशिश करें। ताकि हम भविष्य में भी पानी पी सके। सबसे महत्वपूर्ण बात अपने छत पर या आस-पास के इलाकों में पशु पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *