गिनती: 1 से 100 से अनंत तक की गिनती हिंदी शब्दों में लिखना सीखें।

1 से 100 तक गिनती शुद्ध हिंदी, हमने आपके लिए अच्छे से सूचीबद्ध की है। एक – १ – 1, दो – २ – 2, तीन – ३ – 3 आपके कठिन काम को आसान बना दिया है हमने। आसानी से समझाया है एक-एक चीज। इसके बाद आपसे कोई बोले तो आप 1 से 100 हो या 100 से अनंत तक की गिनती आप आँख मूंदकर देख पाएंगे। लेकिन याद रहे अभ्यास मनुष्य को परिपूर्ण बनाता है।

बोल चाल में तो लोग आसानी से गलत उच्चारण कर के निकल जाते हैं। जब बात आती है कुछ अंकों को हिंदी भाषा में लिखने की तो अच्छे-अच्छों की दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है, पसीने निकलने लगते है।

अगर आप भी उनमें से एक हैं जो गिनतियों को हिंदी भाषा में लिखने के वक़्त गडबड़ा जाते हैं। तो अब आप की गडबड़ी सत प्रतिशत नहीं होगी। आप अब हैरान ना हों क्योंकि यहां पर आपको 1 से अनंत तक की गिनतियों को देवनागरी लिपि में सीखने को मिलेगा।

See also  ‍50 पंक्षियों के नाम की सूची

देवनागरी लिपि में लिखना थोड़ा कठिन तो बेशक है। ज़िन्दगी में मजा भी तभी आती है जब आप किसी कठिन काम को यूं ही आसानी से कर लेते हो।

जरूर ध्यान दें 2 जरुरी बात:

1) यदि आप ०-0, १-1, २-2, ३-3, ४-4, ५-5, ६-6, ७-7, ८-8, ९-9 तक बस दस अंकों की पूरी गिनती सीख लेंगे तो आप हिंदी अंक या बोले देवनागरी अंक में 1 से 100 हो या 100 से अनंत तक की गिनती आप आसानी से लिखना सीख जायेंगे।

2) 1 से 100 हो या 100 से अनंत तक की गिनती अगर आप देवनागरी लिपि की शुद्ध हिंदी भाषा के शब्दों में लिखना चाहते है तो आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी, आपको 1 से 100 तक की गिनती लिखना जरूर सीखना होगा।

फिर कुछ शब्द जैसे हजार, लाख, करोड़ जैसे कुछ और शब्द सीखना होगा। फिर आप आसानी से अनंत तक की गिनती लिख पाएंगे। आपके लिए हमने कुछ शब्दों और अंकों को मोटे अक्षरों में किया है उन पर जरूर ध्यान दें क्योंकि अक्सर आप वहीं गलतियां कर बैठते हैं। सबसे पहले एक से सौ तक को शुद्ध हिंदी में लिखना सीखें

1 से 100 तक की गिनती हिंदी शब्द, देवनागरी लिपि, और अंक में लिखना सीखें।

1 से 10 तक की गिनती

अक्सर देखा जाता है कि लोग 1 से 10 तक में 6 और 9 में गलतियां करते हैं।

हिंदी शब्ददेवनागरी लिपिअंक
एक1
दो2
तीन3
चार4
पॉंच5
छह ✓
छः ✘
6
सात7
आठ8
नौ ✓
नो
9
दस१०10

11 से 20 तक की गिनती

यदि बात 11 से 20 तक की हो तो 17, 18 और 19 में आकर लोग धोखा खा जाते हैं। उन्हें तो लगता है कि सही है लेकिन बहुत कम ही लोग सही रहते हैं। तो सीखिए 11 से 20 तक में अधिकतर गलती होने वाले अंकों को। यहां आप देखोगे कि आप क्या लिखते हो या क्या उच्चारण करते हो और सही क्या होना चाहिए।

See also  12 महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कैसे लिखते है जानिए ।
हिंदी शब्ददेवनागरी लिपिअंक
ग्यारह११11
बारह१२12
तेरह१३13
चौदह१४14
पऺद्रह१५15
सोलह१६16
सत‍्रह ✓
सतरे
सतरा
१७17
अट्ठारह ✓
अठारा ✘
अठारे ✘
१८18
उन्नीस ✓
उनिस ✘
१९19
बीस20

21 से 30 तक की गिनती

कुछ वैसी ही गलतियां हमलोग सभी अंकों में करते हैं। अक्सर 21 से 30 तक में हम इ और ई के इस्तेमाल में गड़बड़ा जाते हैं। क्यूं होती है न गड़बड़? Comment में बताओ जल्दी

हिंदी शब्ददेवनागरी लिपिअंक
इक्कीस२१21
बाईस ✓२२22
तेईस ✓२३23
चौबीस२४24
पच्चीस२५25
छब्बीस२६26
सत्ताईस ✓२७27
अट्ठाईस ✓२८28
उनतीस२९29
तीस३०30

31 से 40 तक की गिनती

31 से 40 तक में हम बस 39 में ही उलझते हैं। एक बार ध्यान से सीखें फिर कभी गलती नहीं होगी।

हिंदी शब्ददेवनागरी लिपिअंक
इकतीस३१31
बत्तीस३२32
तैंतीस३३33
चौंतीस३४34
पैंतीस३५35
छत्तीस३६36
सैंतीस३७37
अड़तीस३८38
उनतालीस ✓३९39
चालीस४०40

41 से 50 तक की गिनती

41 से 50 तक में हम अक्सर 43, 44 और 49 को लिखने में या उच्चारण में गलती कर बैठते हैं। कुछ लोग तो 43 को तिरालिस बोलते हैं जो कि गलत है। 

हिंदी शब्ददेवनागरी लिपिअंक
इकतालीस४१41
बयालीस४२42
तैंतालीस ✓
तिरालिस
४३43
चौंवालीस ✓
चवालिस
४४44
पैंतालीस४५45
छियालीस४६46
सैंतालीस४७47
अड़तालीस४८48
उनचास ✓
उणनचास ✘
४९49
पचास५०50

51 से 60 तक की गिनती

ठीक वैसे ही हम 51 से 60 में 54, 55 और 59 में गलती करते हैं। मोटे अंक जो लिखे हुए उसे एक बार जरूर ध्यान से पढ़िएगा।

See also  10 फलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में बताये
हिंदी शब्ददेवनागरी लिपिअंक
इक्यावन५१51
बावन५२52
तिरेपन५३53
चौवन ✓
चउवन ✘
५४54
पचपन ✓
पिचपन ✘
५५55
छप्पन५६56
सत्तावन५७57
अट्ठावन५८58
उनसठ ✓
गुणसठ ✘
५९59
साठ६०60

61 से 70 तक की गिनती

65 और 69 को शुद्ध हिंदी में लिखना अब आसान हुआ। तो देखिए आखिर इन अंकों की शुद्ध हिंदी क्या होती है।

हिंदी शब्ददेवनागरी लिपिअंक
इकसठ६१61
बासठ६२62
तिरेसठ६३63
चौंसठ६४64
पैंसठ ✓६५65
छियासठ६६66
सड़सठ६७67
अड़सठ६८68
उनहत्तर ✓६९69
सत्तर७०70

71 से 80 तक की गिनती

71 से 80 तक के गिनतियों में हर बार गलती होती होगी। 71, 73, 75, 77 और 79 को लिखने में बेशक आप भ्रम में चले जाते होंगे।

हिंदी शब्ददेवनागरी लिपिअंक
इकहतर
इकतर
७१71
बहतर७२72
तिहतर
तेहतर
७३73
चौहतर७४74
पचहतर
पिचतर
७५75
छिहतर७६76
सतहतर
सततर
७७77
अठहतर७८78
उनासी
गुणासी
७९79
अस्सी८०80

81 से 90 तक की गिनती

82, 83, 85 और 89 को लिखने में अब कोई शंका नहीं होगी।

हिंदी शब्ददेवनागरी लिपिअंक
इक्यासी८१81
बयासी
बईयासी
८२82
तिरासी
तेरासी
८३83
चौरासी८४84
पचासी
पिचयासी
८५85
छियासी८६86
सत्तासी८७87
अठ्ठासी८८88
नवासी
नव्वासी
८९89
नब्बे९०90

91 से 100 तक की गिनती

91 से 99 तक में हम ब और व को लिखने में हमेशा सोचने लगते हैं। तो आपको बता दें अब आराम से व का इस्तेमाल करें।

हिंदी शब्ददेवनागरी लिपिअंक
इक्यानवे९१91
बानवे९२92
तिरानवे९३93
चौरानवे९४94
पंचानवे९५95
छियानवे९६96
सतानवे९७97
अट्ठानवे९८98
निन्यानवे९९99
सौ१००100

उम्मीद है कि आप अब किसी भी हिंदी अंकों को शुद्ध हिंदी में बेहिचक लिख सकते हैं। आपको यह भी जानकारी मिल गई होगी कि हम हिंदी अंकों को लिखने के लिए दशमलव पद्यती का इस्तेमाल करते हैं। आशा है कि अब आप शुद्ध हिंदी अंकों को बिल्कुल शुद्ध लिखेंगे। अब 100 से आगे की गिनती के लिए कुछ महत्वपूर्ण शब्दों को लिखना सीखें।

1 से अनंत तक की गिनती शुद्ध हिंदी में

हिंदीसंख्या
शून्य0
एक (इकाई)1
दस (दहाई)100
सौ या सैकड़ा या शत100
हजार या सहस्र1,000
दश हजार या दश सहस्र10,000
लक्ष या लाख या एक सौ हजार1,00,000
दश लक्ष या दश लाख10,00,000
करोड़1,00,00,000
दस करोड़10,00,00,000
अरब1,00,00,00,000
खरब1,00,00,00,00,000
नील1,00,00,00,00,00,000
पद्म1,00,00,00,00,00,00,000
शंख1,00,00,00,00,00,00,00,000
महाशंख या अल्द या उपाध1,00,00,00,00,00,00,00,00,000
अंक या महाउपाध1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000
जल्द1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000
माध1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000
परार्ध1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000
अंत1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000
महा अंत1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000
शिष्ट1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000
सिंघर1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000
महा सिंघर1,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000
अदंत सिंघर100,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,00,000

हिंदी भाषा में गिनतियों के लिए कौन से पद्यती का इस्तेमाल करते है?

हिंदी भाषा की गिनतियों में दशमलव पद्यती का इस्तेमाल होता है।

Scroll to Top