12 फिल्में सुशांत सिंह राजपूत के जिसे दर्शकों ने बेशक पसंद किया

कहते हैं जन्म लेते ही मृत्यु तय हो जाती है। मौत का आना तो तय है लेकिन कुछ लोग दिल में कभी नहीं मरते है। उन्हीं में से एक सुशांत सिंह राजपूत हैं जिन्होंने दुनिया तो छोड़ दिया लेकिन किसी के दिल को नहीं छोड़ा है। एक महान कलाकार, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह, जो सभी गुणों से परिपूर्ण थे। उन्होंने बहुत सी प्रशंसा लायक फिल्में बनाई है जिसे दर्शकों ने हमेशा तहे दिल से लिया है। उनके मारने के बाद उनकी ही चर्चा हर जगह हो रही है चाहे फिल्म इंडस्ट्री हो या सोशल मीडिया। 

12 उत्तम फिल्में सुशांत सिंह राजपूत (1986 – 2020) की एक बार जरूर देखें। 

दिल बेचारा (2020) 

सुशांत की ये फिल्म दिल बेचारा हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म सुशांत के मरने के बाद रिलीज़ हुई है जिसमें सुशांत जी मुख्य अभिनेता हैं। इस फिल्म के प्रोडूसर्स ने सुशांत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस फिल्म को फ्री करा दिया लोग इसे डिज्नी + हॉटस्टार ऐप पर फ्री में देख सकते है।

सोनचिड़िया (2019)

सोनचिड़िया फिल्म मे सुशांत सिंह राजपूत के साथ भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा और मनोज बाजपेयी जैसे कलाकारों ने काम किया है। सोनचिड़िया फिल्म को आप जी5 पे देख सकते है।

See also  10 बिहार में मनाए जाने वाले पर्वों की सूची

डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी (2015)

सुशांत की यह फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी 2015 में रिलीज़ हुई थी। सुशांत की ये फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर बस 43 करोड़ थी। इस फिल्म को लोगों को इतना प्यार नहीं मिल पाया। फिल्म डिज्नी + हॉटस्टार पर देखने के लिए उपलब्ध है।

छिछोरे (2019)

यह फिल्म युवाओं के लिए बेहद ही प्रेरक है। इसमें सुशांत सिंह और श्रद्धा कपूर ने अहम भूमिका निभाई है जिसमें वो दोनो अभिभावक रहते है। यह फिल्म सात मित्रों के कॉलेज के दिनों से बुढ़ापे तक की सफर पर आधारित है। इस फ़िल्म को भी डिज्नी + हॉटस्टार ऐप पर फ्री में देख सकते है।

एमएस धौनी –  द अंटोल्ड स्टोरी (2016)

यह एक बायोपिक फिल्म है जो भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह पर आधारित है। इस फिल्म में सुशांत ने बेहतर प्रदर्शन किया है जिसके कारण यह मूवी को एक बार हर किसी ने देखा और जिसने नहीं देखा है वो एक बार जरूर देखें। इस फिल्म में सुशांत ने धोनी की जबरदस्त भूमिका निभाई है, जिसमें वह एक छोटे शहर रांची के रहने वाले हैं,जिन्होंने बाधाओं की सीढ़ियां पार कर के भारतीय कप्तान के पद को हासिल करते हैं। 

केदारनाथ (2018)

यह एक रोमांटिक ड्रामा आपदा फिल्म है जिसे देख कर हर किसी की आंखें एक बार जरूर भर आएगी।जैसा कि फिल्म का शीर्षक ही है केदारनाथ क्योंकि यह केदारनाथ तीर्थ यात्रा पर ही आधारित है। इस फिल्म में सुशांत सिंह मुख्य भूमिका निभाते हुए एक पिट्ठू के रूप में दिखाई देते हैं।

काई पो ची (2013)

यह सुशांत सिंह की पहली (डेब्यू) फिल्म थी। हालांकि कोई भी इस फिल्म को देख कर नहीं बोल सकता है कि यह सुशांत की डेब्यू फिल्म है क्योंकि सुशांत ने इस फिल्म में जबर्दस्त कलाकारी की है।यह मूवी चेतन भगत के नोबेल ‘ द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित है। 

See also  10 प्रसिद्ध भोजपुरी गायक जिनकी सुरीली आवाज़ों से ना जाने कितनी बीमारियां यू हिं खत्म हो जाती है।

पीके (2014)

ऐसा माना जाता है कि यह फिल्म भारत की सबसे सफल फिल्म है। इस फिल्म में सुशांत सिंह ने आमिर खान के साथ बेहद आकर्षित भूमिका निभाया है। 

शुद्ध देशी रोमांस(2013)

यह भी एक रोमांटिक फिल्म है जिसके ज्यादातर हिस्सें जयपुर में शूट किसी गए हैं। इस फिल्म में सुशांत एक पर्यटक सलाहकार का भूमिका निभाते हैं। इस फिल्म को ‘ रेंडम देसी रोमांस ‘ के शीर्षक के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी किया गया है। 

सोनचिरैया (2019)

इस फिल्म के तहत आप ‘चंबल’ के निर्दयी दुनिया को ज्ञात कर सकते हैं।यह फिल्म डकैतों के जीवन पर बनाया गया है जो कि एक  वास्तविक फिल्म लगता है। 

राबता (2017) 

इस फिल्म की कहानी दो प्रेमियों सुशांत और कृति सेनन की है।इस फिल्म में दो जन्मों को दिखाया गया है जिसमें पहली जन्म में दोनों प्रेमी एक दूसरे से अलग हो जाते हैं और अगले जन्म में फिर से दोनों मिलते हैं और फिर से बिछड़ जाते हैं।

ड्राइव (2019)

यह सुशांत के मरने के पहले की अंतिम फिल्म थी। इसे आप Netflix पर देख सकते हैं। यह फिल्म 300 ग्राम सोने की चोरी पर हैं।जिसमें चोरी होने पर सभी पुलिस और गैंग चोर का पता लगाते हैं।

Scroll to Top