10 फलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में बताये

अब बच्चों के लिए फलों के बारे में सीखना हुआ आसान क्यूंकि यहां पर दस ऐसे फलों के बारे में चर्चा किए गए हैं जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण है।देखा जाए तो बहुत से फल होते है लेकिन कुछ फल जो हम अक्सर देखते है और खाया करते हैं उसकी हिंदी और अंग्रेजी में नाम जानना बेहद जरूरी है। कभी कभी हम बच्चों को पढ़ाते वक़्त खुद ही भूल जाते हैं।कभी हमें कुछ फलों के नाम हिंदी में तो कुछ के नाम अंग्रेजी में याद रहते हैं।

अक्सर बच्चों को गृहकार्य में फलों के नाम लिखने को मिलते हैं।उसके बाद बच्चा परेशान हो जाता है ढेर सारे फलों के नाम को देख कर। तो यहां पर बस आपको दस ही फलों के नाम बताएंगे। बेहिचक आप अपने बच्चों के गृहकार्य में इन दस फलों के नाम बता सकते हैं। कभी कभी हम बच्चों को ऐसे फलों का नाम लिखा देते हैं जिसे अभिभावक और शिक्षक खुद ही नहीं देखे होंगे।इसलिए हमने वैसे ही नाम लिखें हैं जिसे बच्चे आसानी से याद और लिख सकते हैं।

तो देखिए दस फलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में कुछ इस प्रकार से।एक झलक देखते ही बेशक याद हो जाएंगे इन फलों के नाम।

आम
सेब
केला
अमरूद
अंगूर
चीकू
संतरा
अनार
लीची
तरबूज
Mango
Apple
Banana
Guava
Grapes
Naseberry
Orange
Pomegranate
Litchi
Watermelon

क्यों न कुछ फलों की विशेषताएं भी देख लिया जाए।ये कुछ अहम बातें अपने बच्चों को जरूर बताएं ताकि बच्चे जब उस फल को खाने जाए तो उसकी खासियत या उससे मिलने वाले विटामिन के बारे में वो भी जान सके।बच्चे जो पढ़ते हैं या टेलीविजन पर देखते है उसका अनुकरण वो जल्दी करते हैं। फल हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है तो क्यों न उन बच्चों को भी इसकी जानकारियां हो और इसे पढ़ने के बाद उन्हें भी इसकी विशेषता मालूम चलेगी।

See also  ‍50 पंक्षियों के नाम की सूची

आपको बता दें कि फलों का सेवन कर लोग रोगमुक्त रह सकते हैं।वजन कम करना हो या पाचन शक्ति सही रखना हो हर चीज में फलों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

**सेब खाने से याद रखने की क्षमता बढ़ती है।सेब से विटामिन सी प्राप्त होती है।सबसे अधिक सेब की उत्पादन जम्मू और कश्मीर,उत्तराखंड,अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में होती है। तीन रंगों में सेब पाया जाता है – लाल,हरा और पीला।

**नारंगी और संतरा के नामों में असमंजस में नहीं पड़े।संतरा को ही नारंगी बोला जाता है।इससे भी हमें विटामिन सी की प्राप्ति होती है।

** भारत एक ऐसा देश है जहां केले का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। केला से हमें पोटैसियम मिलती है जो कि हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए बेहद जरूरी होती है। 

** आम जिसे फलों का राजा कहते हैं और यह एक लोकप्रिय फल है। भारत के साथ साथ पाकिस्तान और फिलीपींस की भी राष्ट्रीय फल आम ही है। आम की कुछ किस्में भारत में उत्पादित होती है – अल्फोंसो,लंगड़ा,केसरिया इत्यादि। इनमें से सबसे महंगी अल्फोंसो आम होती है। 

** अनार की बात करें तो इसमें सिर्फ एक नहीं बल्कि बहुत सारी विटामिन मौजूद होती है – ए , के, सी और पोटैसियम और कैल्शियम।

Scroll to Top