भारत के 10 खतरनाक भूतिया जगह

हम मे से कई लोगों को घूमना फिरना तो पसंद ही होगा। हम कई बार कई जगह घूमने जाते ही रहते हैं। तीर्थ स्थान व कोई खास जगह के दर्शन हेतु हम घूमने जाते हैं। परंतु हम में से कुछ लोग भूतों पर विश्वास नहीं करते या भूतों से संबंधित बातों को नहीं मानते या ऐसी जगह जाने से भी नहीं डरते व कतराते हैं। कुछ लोग बहुत साहसी होते हैं तथा अपने जीवन में कुछ मजेदार करने के लिए ऐसी भूतिया जगह पर जाकर उस बात को गलत साबित करने की कोशिश करते हैं। ऐसे कार्य को साहसिक कार्य भी कहा जा सकता है। ऐसे ही लोगों के लिए मैं आज आपके लिए यह पोस्ट लेकर आई हूं। जिस में आज आपको मैं भारत की ऐसे जगहों के बारे में बताऊंगी जो न जाने अपने पीछे कितने राज दफना के रखी हुई है। आपको ऐसी इमारतों के बारे में पता चलेगा जो ना जाने कितने राज अपने अंदर दफनाए बरसों से खड़ी हुई है। जहां हम भारत के मशहूर जगहों के बारे में बताते हैं ठीक उसी तरह कुछ ऐसी जगह भी है जहां रहस्यमई चीजें छुपी हुई है। कुछ जगहों में लोग किसी की आहट महसूस करते हैं तो कुछ जगह अजीबोगरीब आवाज सुनाई पड़ती है। यहां बहुत से लोगों की रूह कांप जाती है तथा अच्छे से अच्छे लोग यहां आकर घबरा जाते हैं। कई जगह तो इतनी भूतिया है कि सरकार ने खुद वहां शाम के बाद जाने में पाबंदी लगा दी है।तो आइए आज बात करते हैं ऐसी 10 खतरनाक भूतिया जगह के बारे में जो कि हमारे भारत में ही स्थित है।

See also  जगदीश चंद्र बसु

भारत के 10 खतरनाक भूतिया जगह

भानगढ़ का किला (राजस्थान)

भानगढ़ का किला यह भारत के राजस्थान शहर में स्थित है।जहां दिन भर तो जाने में कोई पाबंदी नहीं है परंतु सूरज ढलने के बाद यहां जाना बिल्कुल मना है। यह जगह श्रापित मानी जाती है। तथा पूरे गांव के लोगों की आत्मा इस किले में भटकती है। शाम के बाद सरकार द्वारा दिए निर्देश के अनुसार यहां कोई नहीं जा सकता।

दमस बीच (गुजरात)

इस बीच पर भी भानगढ़ के किले की तरह शाम से आना मना है। यहां दिनभर तो जाया जा सकता है परंतु शाम से जाना निषेध है। यहां पर रहने वाले लोग बताते हैं कि सूरज ढलने के बाद से यहां पर चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ती है।

वृंदावन सोसायटी (थाने)

बताया जाता है कि कभी यह सोसाइटी एक हरी-भरी सोसाइटी हुआ करती थी परंतु अब एक अंधेरी कालकोठरी बनकर रह गई है। यहां किसी व्यक्ति ने कभी आत्महत्या कर ली थी और उसकी आत्मा यहां आज भी भटकती है। जिस कारण लोगों ने यह सोसाइटी छोड़ दी थी।

रामोजी फिल्म सिटी (हैदराबाद)

यह जगह सैनिकों के कब्रिस्तान नाम से भी काफी प्रसिद्ध है। ऐसा बताया जाता है कि यहां मरे हुए सैनिकों की आत्माओं का वास है। कई बार फिल्म शूट करते वक्त ऐसे अजीबोगरीब आत्माओं के मौजूदगी का अहसास किया गया है तथा ऐसे अजीबोगरीब घटनाएं पाई गई है।

एनएच 33 (रांची जमशेदपुर)

इस जगह पर कई असाधारण मौतें हुई हैं। लोगों का कहना है कि यहां एक लंबी चुड़ैल का साया है। जो इस हाईवे में भटकती रहती है। जिस कारण यहां ज्यादातर लोगों की मौत हुई है। तथा हर एक्सीडेंट हुए लोगों ने इस लंबी चुड़ैल के साए के बारे में बताया है।

See also  मुंबई में सबसे महंगा खूबसूरत घर किसका है?

कसारा घाट (मुंबई)

यह कसारा घाट मुंबई से नासिक जाते वक्त बीच में आती है। लोगों का कहना है कि यहां पेड़ों पर एक बिना सिर वाली औरत बैठी रहती है। जिस कारण लोग बुरी तरह डर जाते हैं तथा अपने वाहन का कंट्रोल खो देते हैं और एक्सीडेंट के शिकार हो जाते हैं। कई लोग बुरी तरह से डर जाते हैं तथा दूसरी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।

शनिवार वाडा का किला (पुणे)

यहां पर पेशवाओ के राजकुमार नारायण की बेटी के चीखने की आवाज आती है। यह भारत के भूतिया जगह में से एक मानी जाती है। इस बच्ची की हत्या खुद उसकी चाची ने कुछ सिपाहियों द्वारा करवा दी थी। जिसके बाद उसके चीखने की आवाज को शनिवार वाडा में अब भी सुनाई देती है।

कनॉट प्लेस (दिल्ली)

इस जगह को दिल्ली अग्रसेन की बावली भी कहा जाता है। यह वही जगह है जहां फिल्म पीके की शूटिंग हुई थी। यह वह जगह है जहां पीके रहा करता था। इस जगह में एक काले पानी का कुआं है। जहां कई लोगों ने आत्महत्या कर ली थी और लोग बताते हैं कि यहां आत्माओं का साया भटकता रहता है।

पिसावा के जंगल (यूपी)

यह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित है। इस जंगल में शनिवार को यज्ञ होता है तथा श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है। वही यहां की लकड़ियों को काटना ले जाना वह तोड़ना बिल्कुल मना है। तथा यहां रात को अजीबोगरीब आवाज वो छाया सुना वह देखा गया है।

कुलधरा गांव (जैसलमेर)

यह गांव पिछले 170 सालों से विरान पड़ा हुआ है। यह ब्राह्मणों का गांव हुआ करता था। यहां के लोग एक लड़की को सालम सिंह के हाथों से बचाने के लिए रातों-रात इस गांव को छोड़ कर चले गए। यहां के टूरिस्ट बताते हैं कि यहां पालीवाले ब्राह्मण की आहट आज भी सुनाई देती है तथा औरतों के बातचीत की आवाज़ पायलो की व हंसने की आवाजों को आज भी साफ-साफ सुना जा सकता है।

See also  जानते हैं, टमाटर कीस तरह फायदेमंद और नुकसानदायक हो सकता है।

तो यह कि भारत की वह 10 खतरनाक भूतिया जगह जो सुनने में तो काफी रोचक लगी परंतु वहां जाना शायद बहुत ही खतरनाक हो सकता है। तो मुझे जरूर बताएं कि आप इसमें से कितनी जगह पर जा चुके हैं तथा आप को सबसे भूतिया कौन सी जगह लगी और आप कौन सी जगह पर जा चुके हैं नीचे कमेंट में जरूर बताएं।

Scroll to Top