हवाई जहाज का इतिहास | दुनिया की सबसे बड़ी हवाई जहाज, सबसे महंगी हवाई जहाज

हवाई जहाज एक ऐसी यान होती है जिसकी उड़ान के लिए पंख और इंजन की जरूरत होती है। यदि आप सोचते हो कि रॉकेट भी एक तरह की हवाई जहाज है तो आपकी सोच गलत है। रॉकेट को उड़ान के हवा की आवश्यकता नहीं है परन्तु हवाई जहाज में होती है। हवाई जहाज विभिन्न आकृति के भी होते हैं।

सबसे पहली हवाई जहाज कब, कहां और किसने बनाई

17 दिसंबर 1903 में पहली हवाई जहाज का निर्माण हुआ था जिसके आविष्कारक राइट बंधुओं थे। इसी दिन पहली बार सफलतापूर्वक आर्विल और विलंबर राइट को जीत मिली थी। दोनों को ही मशीन से काफी लगाव लगाओ रहती थी मानो उनकी ज़िंदगी ही मशीन के लिए हुई हो। बचपन में इनके पिता ने खिलौना वाली हेलीकॉप्टर लाकर दिया। उससे खेलते खेलते ये दोनों उसे सही में बनाने का सपना देखने लगे और अंततः सपने को साकार कर ही दिया।

दुनिया की सबसे बड़ी हवाई जहाज

आपको बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज का श्रेय एयरलेंडर10 को जाता है ।इसकी लंबाई 93 मीटर है तथा यह विमान फिलहाल उड़ान भरने वाली दुनिया की सबसे बड़ी विमान है। जिसमें यात्रियों के साथ साथ 5 दिन तक 6100 मीटर की ऊंचाई तक यह उड़ान भर सकता है।इस विमान को बनाने का श्रेय ब्रिटिश कंपनी हाइब्रिड एयर व्हीकल्स को जाता है। 7 अगस्त 2012 को यह अपनी सबसे पहली उड़ान भरी थी।इसके बाद ANTONOW AN 225 का नंबर आता है। AIR BUS A380–800 लंबाई में तीसरे नंबर पर आता है।चौथे नंबर पर BOEING 747-400 आता है।

See also  कंगना राणावत का जीवन परिचय | Kangana Ranaut Ke Bare Mein Janiye

सबसे महंगी हवाई जहाज

अब हम बात करेंगे वैसे हवाई जहाजों का जिस पर सवारी करने के बाद आपको पता ही नहीं चलेगा कि आप महल पर हैं या हवाई जहाज पर। इनकी यात्रा इतनी महंगी होती है कि आप सुनकर दंग रह जाएंगे।एयर बस A 380 यह दुनिया का सबसे महंगे प्राइवेट जहाज है। जिसकी कीमत 500 मिलियन डॉलर है। इसके मालिक सऊदी अरब के राजा है जो अपने साहनी शौकत के लिए जाने जाते हैं।

भारत का सबसे महंगा हवाई जहाज

एयर बस A319 कॉर्पोरेट जेट विमान है। इसका मालिक भारत के जाने माने उद्योगपति विजय माल्या है। इस विमान की कीमत 80.7 मिलियन डॉलर है। जिसमें 39 यात्री यात्रा कर सकते हैं।

वर्तमान समय में भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के पास बोइंग बिजनेस जेट विमान है, जिसकी वर्तमान किमत 55.5 मिलीयन डॉलर है तथा इसमें 50 यात्री सफर कर सकते हैं।

भारत में सबसे महंगा हवाई टिकट वाला हवाई जहाज

भारत में एतिहाद एयरवेज सबसे महंगी हवाई टिकट वाली हवाई जहाज है। जो मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए सफर करती है तथा इसका वन वे टिकट का मूल्य 3.31 लाख से शुरू होती है। यह 19.21 घंटा में मुंबई से अमेरिका की यात्रा पूरी करती है।

इस प्रकार मौजूदा समय में हवाई सफर करने वाले लोगों की संख्या विश्व में लगातार बढ़ती जा रही है। अमूमन किसी भी समय में हवा में सफर करने वालों की संख्या 10 लाख के आसपास होती है। देश तथा विदेश के सभी सरकारों को हवाई जहाज के सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

Scroll to Top