फेसबुक के बारे में सब कुछ जानिए हिंदी में

फेसबुक आज के युग में उपयोग की जाने वाली एक बहुत ही चर्चित ऐप है। इसके माध्यम से हम अपने परिवार दोस्तों व रिश्तेदारों से संपर्क में रह सकते हैं। तथा इसके मदद से हम अपने जान पहचान वालों को भी ढूंढ पाते हैं। यदि वह भी फेसबुक का प्रयोग करते हैं। व्हाट्सएप ईमेल अन्य एपो की तरह फेसबुक भी अब हर स्मार्टफोन उपयोगी के पास उपलब्ध है। यह इंटरनेट सेवा को इस्तेमाल कर चलता है। इसमें भी फोटो फाइल व अन्य कागजात भेजे वह प्राप्त किए जा सकते हैं। इसमें परिवार दोस्तों के अलावा बड़े-बड़े हस्तियों की भी जानकारी मिल सकती है तथा उनसे भी जुङा जा सकता है। फेसबुक के माध्यम से हमें घर बैठे ही लोगों की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती हैं। ऐसी और बहुत सी बातें हैं जो मैं आज आपको बताऊंगी आइए शुरू करते ।

फेसबुक को किसने बनाया और कब लांच किया था तथा यह कहां की एप है?

फेसबुक का इस्तेमाल हम सब करते हैं परंतु क्या आपको पता है यह कहां की ऐप है तथा इसे किसने बनाया और कब लांच किया? तो बता दे कि फेसबुक एप के अविष्कारक मार्क ज़ुकेरबर्ग है जो कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे इन्होंने इस ऐप को फरवरी 2004 में तैयार कर पेश किया था। तब यह एप सिर्फ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स यूज़ करते थे। दिन-रात उपयोग में आने वाली फेसबुक अमेरिका की ऐप है। जो कि आज सबके जीवन में एक महत्वपूर्ण जगह ले चुकी है।

क्या आपको पता है 2004 से 2020 तक फेसबुक के कितने यूजर्स है?

जैसे हम फेसबुक का यूज़ करते हैं। उसी तरह हमारे साथ-साथ कई अन्य लोग भी इसका उपयोग करते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि 2004 से 2020 तक फेसबुक पर कितने यूजर थे और हैं। इसको बताने के लिए मैंने आपके लिए एक सूची तैयार की है।

See also  कंप्यूटर का इतिहास: कंप्यूटर का खोज किसने किया था और कब हुआ था?

निम्नलिखित सूची को पढ़कर आप समझ पाएंगे कि तब से अब मे फेसबुक के कितने यूजर्स रह चुके हैं।

1 मिलियन का मतलब होता है = 10 लाख, तथा 1 बिलियन का मतलब होता है = 100 करोड़।

2004- 1 मिलियन
2005- 5.5 मिलियन
2006- 20 मिलियन
2007- 50 मिलियन 
2008- 100 मिलियन 
2009- 150 मिलियन 
2010- 400 मिलियन 
2011- 800 मिलियन 
2012- 955 मिलियन 
2013- 1.19 बिलियन 
2014- 1.36 बिलियन 
2015- 1.44 बिलियन 
2016- 1.86 बिलियन 
2017- 2.01 बिलियन 
2018- 2.32 बिलियन 
2019- 2.38 बिलियन 
2020- 2.60 बिलियन 

आशा करती हूं की इस सूची को देखने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि फेसबुक के तब कितने उपयोगकर्ता थे तथा अब कितने उपयोगकर्ता है। वर्तमान काल में यह बहुत जरूरी चीज बन चुकी है। आइए आगे आपको इसके फायदे नुकसान के बारे में भी बताते हैं।

फेसबुक के फायदे

फोटो फाइल्स व टेक्स्ट सेंड करने के अलावा फेसबुक कइ सारे फायदे भी हैं। आइए हम एक-एक कर उनके बारे में जानते हैं।

1) आज के बाद में लोगों को एक दूसरे से मैंने के लिए वक्त नहीं मिलता। फेसबुक लोगों के लिए एक दूसरे से संपर्क बनाने का एक बहुत अच्छा जरिया है।
2) नई अपडेट के कारण इसमें बहुत ही नहीं फीचर्स आई हैं।जिससे हम अपने अकाउंट को और सेकुयर कर सकते हैं।
3) फेसबुक के माध्यम से हम अपने पसंद के हस्तियो संगीतकारो कलाकारो आदी के खबरें आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
4) इस एप के माध्यम से हम अपने आसपास हो रहे गतिविधियों को दूसरे से पहुंचा सकते हैं। 
5) इस एप के माध्यम से हम किसी भी गलत या सही तरह की गतिविधियों को रिपोर्ट ऑप्शन के माध्यम से कंपनी को सूचित कर सकते हैं ताकि कंपनी उस पर जांच कर उचित निर्णय कर सकें। 

फेसबुक के नुकसान

आपको फेसबुक के फायदो के बारे में तो पता चल गया। आइए आपको इसके कुछ नुकसान उसे भी अवगत करवाते हैं।

See also  9 बेहतरीन कैमरा (Camera) वाले ऐप्स Android मोबाइल फोन के लिए

1) इस एप की मदद से कुछ लोग हिंसा तथा जात पात के नाम से मतभेद फैलाते हैं। जिससे हीन भावना को आश्रय मिलता है।
2) पहले हम अपने रिश्तेदारों से उनके घर जाकर मिलते थे। परंतु फेसबुक के आ जाने से हम उनसे मिलने की कोशिश नहीं करते हैं। उनसे दूर से ही फेसबुक के माध्यम से बातचीत कर लेते हैं। जिससे रिश्तो में दूरियां बढ़ती जा रही है।
3) कुछ लोग फेसबुक में घंटो बिता देते हैं। तथा कुछ विद्यार्थी किताबों की जगह इन सब मे ज्यादा ध्यान देते हैं।जिससे उनके पढ़ाई पर प्रभाव पड़ता है और समय भी भारी मात्रा में बर्बाद होता है।
4) फेसबुक भले ही गलत जानकारी को बढ़ावा नहीं देता लेकिन इस एप मे बहुत-से गलत और फेक प्रोफाइल एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अगर हम किसी अनजान लोगों पर भरोसा करने ले तो हमें बाद परेशानी हो सकती हैं।
5) इसमें किसी बड़े नेता वो हस्ती के खिलाफ यदि कोई गलत पोस्ट करें तो उस यूजर को जेल तक जानी पर सकती है।

क्या आपको पता है फेसबुक छोड़ो अभियान कब और क्यों शुरू हुई थी?

फेसबुक छोड़ो अभियान 31 मई को शुरू हुई थी। फेसबुक के कड़े नियमों से परेशान होकर कुछ लोगों ने डिलीट फेसबुक नाम का एक अभियान फेसबुक पर ही शुरू किया था। तथा डिलीट फेसबुक डाॅट काॅम पर जाकर आप भी इसे छोड़ने का शपथ ले सकते हैं। बता दें कि एक 31 मई से अब तक 1000 लोगों ने यह शपथ ले ली है।

फेसबुक के कुछ 15 खास तथ्य

आज आपको फेसबुक के 15 रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे। जो कि सच में हैरान कर देने वाले तथ्य हैं।

1) फेसबुक में प्रति महीने कुल 2.7 बिलियन एक्टिव यूजर्स होते हैं। वही प्रतिदिन 1.62 बिलियन यूजर होते हैं।

2) ऐसा पाया गया है फेसबुक उपयोग 18 से 24 साल के उम्र के लड़के ज्यादा करते हैं। आइए आपको इसे सूची के माध्यम से बताने की कोशिश करते हैं।

73.8 करोड़ लड़के (18 से 24 साल)
2.34 करोड़ लड़कियां( 18 से 24 साल)
2.26 करोड़ पुरुष (35 से 45 साल)
2.16 करोड़ महिला( 35 से 45 साल)

See also  जिओ फ़ोन में रिंगटोन कैसे लगाएं?

3) फेसबुक एप का प्रयोग भारत में 29.4 बिलियन लोग करते हैं वहीं अमेरिका में इसका उपयोग 21.4 बिलियन लोग करते हैं।

4) फेसबुक पर 30 मिलियन मरे हुए लोगों की प्रोफाइल पाई गई है। परंतु आपको बता दें कि यदि किसी मरे हुए व्यक्ति का प्रोफाइल फेसबुक पर बना हुआ है तो हम फेसबुक को रिपोर्ट कर यह बता सकते हैं कि यह व्यक्ति मर चुका है फेसबुक उसे एक मेमोरालिइज्ड प्रोफाइल का रूप दे देगा।

5) आइसलैंड का संविधान 2011 में फेसबुक के इस्तेमाल से लिखी गई थी।

6) यदि आप फेसबुक में मार्क ज़ुकेरबर्ग की प्रोफाइल को देखना चाहते हैं तो उसका एक शॉर्टकट तरीका भी है यदि आप यूआरएल में नंबर 4 लिख देंगे तो आप सीधे मार्क ज़ुकेरबर्ग की प्रोफाइल पर पहुंच जाएंगे।

7) फेसबुक में रोजाना 6 लाख हैकर दूसरे की प्रोफाइल पर अटैक करते हैं।

8) 2009 में जब मार्क ज़ुकेरबर्ग फेसबुक के प्राइवेसी सेटिंग को चेंज कर रहे थे।तब गलती से उनकी एक तस्वीर पोस्ट हो गई थी।जिसमें वे एक टेडी बेयर को हाथ में पकड़े हुए थे। बाद में यह तस्वीर बहुत वायरल हुई।

9) फेसबुक में जो ग्लोब चिन्ह बना रहता है वह यूजर के बदलते जगह के हिसाब से बदल जाती हैं।

10) जितने भी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं उनमें से 50% लोग किसी ना किसी कारण से फेसबुक से जुड़े हुए हैं।

11) यदि फेसबुक का सरवर डाउन हो जाए तो प्रत्येक 1 मिनट में $25000 तक का नुकसान होगा।

12) आप फेसबुक से मार्क ज़ुकेरबर्ग को ब्लॉक नहीं कर सकते।यदि आप ऐसा करेंगे तो फेसबुक के तरफ से आपको एक एरर मैसेज की नोटिफिकेशन मिलेगी।

13) फेसबुक पेज 70 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध है।

14) बता देगी मार्क जुकरबर्ग को कलर ब्लाइंडनेस की बीमारी है।जिसके कारण वे हरे और लाल रंग में फर्क नहीं कर पाते। इसलिए उन्होंने फेसबुक का रंग नीला रखा है।

15) फेसबुक पर रोजाना 350 मिलियन फोटोज अपलोड होती हैं।

यह थी फेसबुक के बारे में कुछ जानकारी व रोचक तथ्य आशा करती हूं आपको यह पसंद आई होगी।

Scroll to Top