अंडे खाने के 10 फायदे

हमने बचपन से एक कहावत तो सुना ही होगा “संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे” क्या आपको पता है कि हम यह कहावत बचपन पर क्यों सुनते आ रहे हैं। हम यह कहावत अंडे के गुणों के लिए सुनते आ रहे हैं। मांसाहारी लोगों के भोजन में अंडा जरूर शामिल रहता है। हम में से कई लोग अंडे का सेवन करते ही होंगे। कई लोग अंडा रोज खाते हैं तो कई लोग एक-दो दिन या सप्ताह में एक दो बार खाते हैं। परंतु आपके रोज के खाने में यह अंडा कितना फायदेमंद है आपको पता है? अंडे आपके शरीर को काफी सारी बीमारियों से बचाता है। यह बहुत सी बीमारियों के निजात के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। आपके शरीर को बहुत सारे फायदेमंद पोषक तत्व देता है।आज अंडे के इतने सारे फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां अंडा कितना फायदेमंद है।क्या आपको पता है?परन्तु कई लोगों को नहीं मालूम के अंडा खाने से क्या-क्या फायदे हमारे शरीर को प्राप्त होते हैं?तो आइए आज बात करते हैं अंडे के बारे में और आपको आज अंडे के कुछ रोचक फायदों के बारे में बताएंगे।तो आइए शुरू करते हैं अंडे से प्राप्त होने वाले फायदे।

अंडे खाने के 10 फायदे

  1. अंडे हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।अंडे में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट रहता है।जो रेटिना को काफी मजबूत बनाता है।
  2. अंडे में कैरोटीन नाइट्स होता है। जो आंखों की सेहत के लिए काफी जरूरी होती है। यह आंखों के मांस पेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  3. क्या आप जानते हैं अंडा आपके दिमाग के लिए कितने सारे फायदे करता है?यदि नहीं तो आइए मैं आपको बताती हूं कि अंडे में कोलीन होता है जिससे मेमोरी पावर तेज होती है तथा इसमें मौजूद विटामिन B12 टेंशन को दूर करने में सहायता करता है।
  4. उबले अंडे खाने से जोड़ों का दर्द कम होता है तथा इसमें मौजूद विटामिन डी और पोषक तत्व हमारे सेहत को जल्दी खराब नहीं होने देता। यह हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  5. अंडे के अंदर जो पीला हिस्सा होता है। उस में भारी मात्रा में आयरन होता है। यदि आपके शरीर में आयरन की कमी है तो आप इस समस्या से निजात पाने के लिए अंडे का उपयोग कर सकते है
  6. अंडे खाने से हड्डियां मजबूत होती है तथा अंडे खाने से हड्डियों के टूटने या चोट पहुंचने का खतरा भी कम हो जाता है।
  7. अंडे के सफेद भाग में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। और जैसे कि हम अंडे के सफेद भाग में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और जैसा कि हम जानते हैं प्रोटीन सेहत के लिए कितना जरूरी होता है। ऐसे में प्रोटीन की मात्रा को भरने के लिए अंडा एक अच्छा सुझाव है।
  8. अंडे में अमीनो एसिड तथा एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है।जो मांसपेशियों के निर्माण के लिए काफी अच्छा विकल्प है।
  9. आधा उबला हुआ अंडा खाने से शरीर का दुबलापन कम हो जाता है। यह आपके शरीर के पतलेपन को कम करता है।
  10. अंडा एक बहुत अच्छा विकल्प है हमारे शुगर को कंट्रोल करने के लिए। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए हम अंडे को उपयोग में ला सकते हैं।
See also  पढ़ते समय नींद को कैसे भगाए?

यदि हमारे दिनचर्या में रोज अंडे शामिल है तो उससे कोई दिक्कत नहीं है।यदि हम रोजाना दो अंडे भी खा लेते हैं तो भी कोई दिक्कत नहीं है और एक शोध में पाया गया है कि यदि हम दो से तीन अंडे खा ले तो भी कोई दिक्कत नहीं है।परंतु यदि हम किसी भी आहार को ज्यादा ले लेंगे तो दूसरे अहारों में मिल रहे पोषक तत्व हमारे शरीर को ढंग से प्राप्त नहीं होंगे जिसके कारण हम बीमार पड़ सकते हैं। इसीलिए प्रत्येक आहार हो उतना ही ले जितना हमारे शरीर के लिए जरूरी है। जरूरत से ज्यादा आहार लेने पर हमारे शरीर को नुकसान हो सकता है तथा मिल रहे पोषक तत्व से हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है।

Scroll to Top