अरंडी का तेल हमारे लिए किस तरह फायदेमंद और नुकसानदायक है।

अरंडी का तेल एक वनस्पति तेल होता  है । इस तेल का उपयोग लोग हजारों वर्षों से कर रहे हैं। ये बहुत लोग जानते होंगे,कि ये तेल रिकिनस कम्युनिस प्लांट के बीजों से बनाया जाता है।इस बीज को ज्यादातर लोग कैस्टर बीन्स के नाम से भी जानते हैं।

अरंडी के एक बीज मे  एक विषैला एंजाइम होता है। जिसे हम  रिकिन कहते है। आपको बता दें कि अरंडी का तेल जिस ताप प्रक्रिया से गुजरता है, उसे निष्क्रिय कर देता है, जिससे इस  तेल का उपयोग  हम सही रूप से कर सकते है। अरंडी के तेल का उपयोग ज्यादातर औषधीय, औद्योगिक मे किया जाता है ।

आपको बता दें कि अरंडी का तेल का उपयोग ज्यादातर खाद्य पदार्थों, दवाओं और त्वचा के लिए भी किया जाता है। इतना ही नहीं इस तेल का उपयोग बायोडीजल ईंधन घटक में एक योजक के रूप में उपयोग किया जाता है।

अरंडी के तेल का उपयोग आंखों की जलन को कम करने के लिए भी किया जाता है। आपको बता दें कि जिन लोगों के आंखों में अगर जलन होता है। अगर वो लोग अपनी आंखों में एक या दो बूंद अरंडी का तेल डाल लेते हैं, तो उनकी आंखों का जलन ठीक हो सकता है।

See also  The Most Disliked Country of 2020?

जानते है, अरंडी के तेल लगाने के फायदे

बालों के लिए भी अरंडी का तेल फायदेमंद हो सकता है।

जिन लोगों के बाल टूटते हैं, या फिर छोटे हैं।उन लोगों के लिए अरंडी का तेल काफी फायदेमंद हो सकता है। ऐसा कहा जाता है,कि अरंडी का तेल  बालों के लिए प्राकृतिक हेयर  कंडीशनर के रूप में काम करता है। जो लोग नियमित रूप से अरंडी का तेल का इस्तेमाल अपने बालों में करते हैं,उन लोगों के बाल टूटने के  कम का संभावना हो सकता है। इतना ही नहीं जिन लोगों के बाल में रूसी है,अगर वो  लोग भी अरंडी के तेल का उपयोग करते हैं, तो उनके लिए भी फायदेमंद हो सकता है ।

गठिया रोगियों के लिए भी अरंडी का तेल फायदेमंद हो सकता है।

आप ने लोगों के मुंह से सुना होगा की उन्हे   गठिया रोग हो गया है।गठिया रोग में मांसपेशियां में दर्द होता है।  अगर अरंडी के तेल से  जहां पर दर्द होता है।वहां पर मालिश किया जाए तो  कुछ ही दिनों में गठिया जैसी बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।

अरंडी के तेल का उपयोग करके कील मुंहासे को हटाया जा सकता है।

अरंडी का तेल हमारी  त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। आजकल अक्सर लोगों के चेहरे पर कील मुंहासे निकल जाते हैं, या आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत  से लोगों के चेहरे पर ब्लैकहेड्स मवाद  या दाने-दाने निकल आते हैं। जिससे उनका चेहरा खूबसूरत होने के बावजूद भी भद्दा दिखने लगता है। इन सभी चीजों से छुटकारा पाने के लिए अगर आप अरंडी के तेल का उपयोग करते हैं, तो आपके चेहरे से इन सभी  चीजों को  हटाया जा सकता है।

See also  बिहार के राजकीय प्रतीक की सूचि | Bihar Ke Rajkiya Pratik Ki List Shuddh Hindi Mein

त्वचा के लिए अरंडी का तेल काफी लाभदायक होता है।

अरंडी के तेल मे  एसिड, एक मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड में समृद्ध  रहता है। अरंडी का तेल त्वचा को मसाज करने के लिए ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। अरंडी के तेल से मसाज करने पर त्वचा की बाहरी परत के माध्यम से पानी की कमी को रोककर त्वचा में नमी बनाए रखता है। अरंडी के तेल का उपयोग ज्यादातर लोग मेकअप के सामान बनाने में करते हैं।

अब हम जानते हैं, अरंडी के तेल से क्या नुकसान होता है।

वैसे तो अरंडी के तेल से कुछ खास नुकसान नहीं होता है।अरंडी का तेल बच्चों के लिए काफी नुकसानदायक होता है। ऐसा कहा जाता है, कि अगर अरंडी का तेल बच्चों के मुंह के पास चला जाए, तो बच्चे को उल्टियां होने शुरू हो जाते हैं। इसलिए अरंडी के तेल से बच्चों को बचा कर रखना चाहिए।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index