सीडीएस (CDS) परीक्षा के बारे में जानकारी

99% लोग सीडीएस (CDS) परीक्षा के बारे में सही से नहीं जानते हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो एक बार इस आलेख पर नजर दौड़ाएं।

जी हां हमारे भारत में दो सीडीएस परीक्षाएं होती है और दोनों ही एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न होती है। एक सीडीएस का पूर्ण नाम ‘कंबाइंड डिफेंस सर्विस’ होता है तो वहीं दूसरे सीडीएस का पूरा नाम ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ’ होता है।अक्सर लोग इन दोनों परीक्षाओं के नाम से उलझन में पड़ जाते हैं। तो यहां पर कंबाइंड डिफेंस सर्विस के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगें।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) क्या है?

एक ऐसी माध्यम जिसके तहत हम भारतीय सेना में भर्ती हो सकते हैं। भारतीय थल सेना, वायु सेना और जल सेना में भर्ती के लिए हम यूपीएससी द्वारा आयोजित किए जाने वाले सीडीएस परीक्षा के माध्यम से जा सकते हैं।इसके लिए उम्मीदवार का स्नातक होना अनिवार्य होता है।

कंबाइंड डिफेंस सर्विस के लिए उम्र सीमा

उम्मीदवार की आयु 19 से 25 साल तक होनी चाहिए। इसमें भी कुछ अलग पद होते हैं जिसके अनुसार आयु सीमित होती है।

See also  Bollywood Khans Net Worth: सलमान, शाहरूख या आमिर, तीनों में से कौन है सबसे ज्यादा अमीर, जानिए किसके पास है कितनी दौलत

कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) के लिए प्रपत्र कैसे भरें?

आप सरकारी रिजल्ट के वेबसाइट से सीडीएस परीक्षा की प्रपत्र भरने की तिथि देखते रहें। उसके पश्चात आप यूपीएससी के वेबसाइट में जा कर जो भी जानकारी रहे उसे भर दें। यूपीएससी की वेबसाइट पर ही आप परीक्षा की तिथि देख सकते है। आप अपनी प्रवेश पत्र भी इसी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट लिंक :- www.upsc.gov.in

सीडीएस परीक्षा का पूरा नाम हिंदी में।

‘सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा'(combined defense service) पूरा नाम होता है सीडीएस का।

क्या विषय पढ़ना पड़ता है सीडीएस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए?

अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान हर उम्मीदवार के लिए जरूरी होता है। परन्तु गणित कुछ ही पदों के लिए अनिवार्य होती है। महिलाओं के लिए एक मात्र ओटिए (OTA) परीक्षा होती है जिसमें उन्हें गणित नहीं पढ़ना होता है। हर विषय 100 अंक के होते हैं। प्रत्येक विषय में 2 घंटे का समय दिया जाता है।

आप इन किताबों के माध्यम से सीडीएस की तैयारी कर सकते हैं।

गणित के लिए आरएस अग्रवाल की किताब सबसे अच्छी मानी जाती है। अंग्रेजी में आप एसपी बाक्षी का ‘आब्जेक्टिव जनरल इंग्लिश’ ले सकते हैं। समान्य ज्ञान के लिए आप मनोहर पांडेय की किताब के सकते हैं। इसके बाद आप पिछले कुछ वर्षों की प्रश्न बैंक की किताब को जरूर हक करें जिससे आपकी प्रैक्टिस में बढ़ोत्तरी होगी।

सीडीएस तैयारी कैसे करें?

आज डिजिटल दुनिया में ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ उठाएं। आप पाठ्यक्रम के अनुसार यू ट्यूब की सहायता से पढ़ाई कर सकते हैं। आप हर विषय के टॉपिक के अनुसार सर्च कर के पढ़ सकते हैं।आप हर दिन के समाचार से खुद को अवगत कराते रहिए। हर विषय में अच्छी पकड़ रखिए। साप्ताहिक मैग्जीन पढ़िए। पिछले 5 साल की प्रैक्टिस पेपर जरूर हल करें। एक समय सारिणी तैयार कीजिए जिसे हम दिनचर्या भी बोलते हैं।

See also  पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय हिंदी में

वेतन

शुरुवात में पद पर नियुक्ति होने के बाद वेतन 56000 होता है। इसके बाद पदोन्नति के बाद वेतन पद के अनुसार बढ़ते जाती है ।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Index