जानते हैं जैतून तेल के फायदे नुकसान और उपयोग के बारे में

जैतून का तेल का नाम आपने जरूर सुना होगा जैतून का तेल हमारे सेहत और हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। कुछ लोग जैतून के तेल का उपयोग खाना बनाने में भी करते हैं। जिन लोगों को जैतून के तेल के गुणों के बारे में पता होता है वह जैतून के तेल का इस्तेमाल अपनी स्किन केयर और बालों के लिए भी करते हैं तो चलिए आज हम जानते हैं जैतून के तेल के फायदे नुकसान और उपयोग के बारे में

हम जानते हैं, जैतून तेल के फायदे क्या है।

ऐसा कहा जाता है, कि दुनिया का सबसे अच्छा तेल जैतून का तेल है,क्योंकि इसमें कई गुण पाए जाते हैं।

जैतून का तेल शरीर बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।अगर आप शुगर कम करना चाहते हैं। कोलेस्ट्रॉल को घटाना चाहते हैं, या वजन को कम करना चाहते हैं, या अपने बालों से डैंड्रफ हटाना चाहते हैं,चेहरे से  पिंपल को हटाना चाहते हैं, तो इन सब चीजों के लिए जैतून का तेल काफी फायदेमंद होता है।

See also  झारखंड की राजकीय प्रतीक की सूची

जैतून का तेल  पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखते हैं ।इसलिए  खाने में रोज जैतून  के तेल का उपयोग करना चाहिए। इससे कब्ज की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। 

जैतून के तेल में अत्यधिक मात्रा में विटामिन -ई ऑयल आयरन, फैटिक एसिड, ओमेगा 3 और 6 और एंटीऑक्सीडेंट अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है।

अब हम जानते हैं जैतून  तेल के नुकसान क्या है।

ये तो हम सभी जानते हैं। जिस चीज से हमें फायदे होते हैं उस चीज से हमें नुकसान भी हो सकता है तो चलिए जानते हैं जैतून तेल हमारे लिए किस तरह  नुकसानदायक हो सकता है।

प्रत्येक व्यक्ति का त्वचा अलग -अलग होता है। इसलिए जिन लोगों की त्वचा  काफी शुष्क होता है। उन लोगों को कभी भी जैतून के तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

किसी -किसी को जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से ब्लड प्रेशर की समस्याएं भी बढ़ सकती है।

जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर कम हो सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी है। उन लोगों को जैतून का तेल का प्रयोग सीमित मात्रा में करना चाहिए।

जैतून के तेल का प्रयोग अत्यधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए,नहीं तो पेट से संबंधित कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो सकती है।

जैतून के तेल का उपयोग किस तरह किया जाता है।

1. वजन  को कम करने के लिए जैतून के तेल का उपयोग किया जा सकता है।

आपने अक्सर लोगों को देखा होगा कि उनके गलत खान-पान के कारण उनका वजन अधिक बढ़ जाता है।अपने वजन को कम करने के लिए ना जाने कई तरह के दवाई का उपयोग करते हैं,और एक्सरसाइज भी करते लेकिन वजन कम नहीं होता है। ऐसा कहा जाता है, कि अगर वजन कम करने के लिए जैतून के तेल का उपयोग किया जाए तो वजन कम हो सकता है।

See also  Sky Gazers’ Delight – The Great Conjunction of Jupiter and Saturn

आपको बता दें कि जब भी आप खाना बनाते हैं, तो उसमें थोड़ा सा जैतून के तेल का उपयोग करें। जिससे आपका वजन कम हो सकता है, साथ ही खाने का स्वाद भी बढ़ सकता है।

2. मधुमेह रोगों पर नियंत्रण पाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • जो लोग मधुमेह रोग से ग्रस्त हैं। उन लोगों को भी जैतून के तेल का उपयोग करना चाहिए ।ऐसा कहा जाता है, कि मधुमेह में जैतून का तेल काफी  लाभकारी साबित हो सकता है।

3. उक्त रक्तचाप में जैतून का उपयोग किया जा सकता है 

आजकल ज्यादातर लोग अधिक काम करने और काम के दबाव  से हमेशा टेंशन में रहते हैं। जिससे उनका वजन बढ़ने लगता है, और कई तरह के बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इतना ही नहीं उच्च रक्तचाप भी होना शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर जैतून के तेल का इस्तेमाल खाने में किया जाए तो  उच्च रक्तचाप को कम किया जा सकता है।

4. फटी एड़ियों के लिए जैतून के तेल का उपयोग किया जा सकता है।

आपने अक्सर कुछ लोगों को देखा होगा की पैर की एड़ियां काफी फटी हुई रहती है। ऐसे में अगर  पैर पर जैतून के तेल को गर्म करके लगाया जाए, तो फटी एड़ियों को मुलायम बनाया जा सकता है।

5. कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए जैतून के तेल का उपयोग कर सकते है।

जिन लोगों के चेहरे पर दाग धब्बे और कील मुंहासे निकल आते हैं, तो वो बाजार से कई प्रकार के क्रीम लगाकर अपने चेहरे पर लगाते हैं, फिर भी दाग धब्बे ठीक नहीं होते हैं। अगर इन सभी चीजों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो चेहरे पर जैतून के तेल लगाने से कील मुंहासे और दाग धब्बे को मिटाया जा सकता है। अगर आप चाहे तो जैतून के तेल में दही शहद मिक्स करके भी चेहरे पर लगाया सकते है।

Scroll to Top