मुकेश अंबानी और उनके परिवार के बारे में जानकारी

Mukesh Ambani aur unke family ki history, facts or lifestyle story in Hindi language: मुकेश अंबानी का पूरा नाम मुकेश धीरूभाई अंबानी है। इनका जन्म 19 अप्रैल 1957 को एडेन, येमेन में हुआ था। यह एक बहुत बड़े भारतीय व्यवसायी है। वह रिलायंस उद्योग के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। वो इस  उद्योग की 47.25% की बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं। वो रिलायंस जियो भारत के संस्थापक है जो कि भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। एशिया में फोर्ब्स के सूची के अनुसार पहले स्थान पे मुकेश अंबानी आते हैं और पूरी विश्व में पांचवे स्थान पे आते हैं। फिलहाल अभी उनकी उम्र 63 वर्ष है। वह मुंबई, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। इनकी एक क्रिकेट टीम है जो इण्डियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेती हैं जिसका नाम मुंबई इंडियंस है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि:

मुकेश अंबानी के पिता का नाम धीरूभाई अंबानी है जो कि  उद्योगपति थे और उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज कि स्थापना 1977 में की थी। उनकी मृत्यु के समय उनकी कुल संपत्ति 25.6 बिलियन डॉलर थी। मुकेश के पिता की मृत्यु 2002 में मुंबई के एक अस्पताल में हुई थी। मुकेश अंबानी की माता का नाम कोकिलाबेन अंबानी था जो कि एक गृहिणी थी। मुकेश अंबानी की पत्नी का नाम नीता अंबानी है। इनके तीन बच्चे हैं जिसमे दो बेटा और एक बेटी है। इनके बच्चो का नाम आकाश अंबानी, अनन्त अंबानी और ईशा परिमल। मुकेश अंबानी के भाई का नाम अनिल अंबानी है।

See also  रवींद्रनाथ टैगोर का जीवन परिचय

मुकेश अंबानी की शिक्षा:

मुकेश अंबानी ने अपने भाई के साथ मुंबई के पेडर रोड स्थित हिल ग्रेज हाई स्कूल से अपने पढ़ाई की सुरुआत की। अपनी माध्यमिक शिक्षा के बाद उन्होंने सैंट जीवियर्स, मुंबई में दाखिला लिया और अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद रासायनिक प्राद्यौगिकी की शिक्षा के लिए वो माटुंगा गए। उसके बाद जब उन्होंने माटुंगा से अपनी शिक्षा पूरी कर ली फिर वो स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी गए जहां उन्होंने एमबीए की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया लेकिन उन्होंने अपनी ये पढ़ाई बीच में ही छोर दी और वापस मुंबई आ गए और पिता के व्यवसायी में मदत करने लगे।

क्या आपको पता है भारत के 10 सबसे अमीर आदमी कौन है?

उद्योग के छेत्र उनका वर्चस्व:

वो पढ़ाई छोड़ कर वापस मुंबई आकर अपने पिता के व्यवसायी में सहयोग करने लगे। उस समय तक रिलायंस अपने पेट्रोकेमिकल  के साथ साथ दूरसंचार उद्योग में अपने पाओ पसार चुका था। रिलायंस की एक और रिटेल कंपनी है जो भारत की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है। दिसंबर 2016 में रिलायंस जियो के सुरुआत होने के बाद देश के शीर्ष तीन दूरसंचार उद्योगो में अपनी जगह बनाई। फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 88.8 बिलियन डॉलर है।

उनका एक निजी निवास है जो कि 27 मंझिला हैं जिसका नाम एंटीलिया है जो कि मुंबई में स्थित है।ये दुनिया का सबसे महंगा निजी निवास है। इसमें तीन हेलीपैड, 160 कार गैरेज, 1 प्राइवेट मूवी थिएटर और स्विमिंग पूल है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दोनो बहुत सारी संस्थाओं से जु़ड़े हुए हैं।उन्होंने गरीब बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की । बहुत सारे अस्पतालों के निर्माण में अपना सहयोग दिया है और हमेशा से दूसरो की मादत करने वाले संस्थानों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

Scroll to Top