दुनिया के दस सबसे अमीर लोग

हमारे दुनिया में बहुत से लोग अमीरों की श्रेणी में आते हैं। फोर्ब्स के द्वारा हर साल इन अमीरों की सूची जारी की जाती हैं जिससे हमें पता चलता है कि कोन कितना अमीर है और किसका कितना शुद्ध आय है। इस सूची में कुछ समय के अंतराल में फेर बदल होते रहता है । इस साल 2020 में कोरोनावाइरस महामारी के कारण बहुतों को अच्छा खासा नुकसान का सामना करना पड़ा है। इसीलिए इस साल ये जान ना बहुत ही रोचक हो गया है कि इस स्थिति में कौन कितने स्थान पर है। तो आइए जानते है की कौन कितने स्थान पर है। फोर्ब्स ये सूची उन लोगो को कुल संपत्ति के आधार पर बनाती हैं।

दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची उनकी कुल संपत्ति के हिसाब से :

जेफ बेजोस (Jeff Bezos):

अमीरों की सूची में फोर्ब्स के अनुसार सबसे पहले नंबर पे आते है जेफ बेजोस ।इनका पूरा नाम जेफरी प्रेस्टन बेज़ोस है। इनकी कुल संपत्ति 186 बिलियन डॉलर है। इनकी उम्र लगभग 56 वर्ष है। ये अमेरिका के रहने वाले हैं। बेज़ोस  बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी अमेजन के संस्थापक, सीईओ और अध्यक्ष हैं।

बिल गेट्स ( Bill Gates ):

अमीरों की सूची में बिल गेट्स पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पे आते हैं।इनका सही नाम विलियम हेनरी गेट्स III हैं। इनकी कुल संपत्ति 124 बिलियन डॉलर है।ये अमेरिका के रहने वाले हैं।इनकी उम्र लगभग 64 वर्ष की है। ये माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापन के सह-संस्थापक हैं।

See also  Z या Z+ श्रेणी की सुरक्षा

एलोन आर मुस्क ( Elon R Musk ) :

अमीरों की सूची में एलोन आर मुस्क दुनिया में तीसरे नंबर पे आते हैं।इनका पूरा नाम एलोन रीव मुस्क है।ये दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले हैं।इनकी उम्र 49 वर्ष है।इनकी कुल संपत्ति 108 बिलियन डॉलर है। वह स्पेस एक्स के संस्थापक, सीईओ, मुख्य डिजाइनर हैं।वह टेस्ला निगमन के उत्पाद वास्तुकार हैं। वह बोरिंग कंपनी और X. com (अब PayPal) के संस्थापक भी हैं।ये न्यूरेलिंक, ओपन एआई और जिप 2 के सह-संस्थापक भी हैं। ये सौर शहर के अध्यक्ष भी हैं।

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) :

मार्क अमीरों की सूची में पूरी दुनिया में चौथे नंबर पे आते हैं। इनका पूरा नाम मार्क एलियट जुकरबर्ग है।इनकी कुल संपत्ति 103 बिलियन डॉलर है।इनकी उम्र लगभग 36 साल है।ये फेसबुक के सह-संस्थापक, अध्यक्ष, सीईओ और नियंत्रक शेयरधारक हैं।

बर्नार्ड अर्नाल्ट ( Bernard Arnault ):

बर्नार्ड अमीरों की सूची में पूरी दुनिया में पांचवे स्थान पर आते है।इनका पूरा नाम बर्नार्ड जीन एटिएन अर्नाल्ड है। इनकी राष्ट्रीयता फ्रेंच है। इनकी उम्र लगभग 71 वर्ष है। ये LVMH हेन्नेरी के प्रमुख और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं- लुई विटन एसई जो कि दुनिया की सबसे बड़ी लक्जरी माल कंपनी है।इनकी कुल संपत्ति 90.5 बिलियन डॉलर है।

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani):

मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में छठे स्थान पे आते है। इनकी उम्र लगभग 63 वर्ष है । इनकी राष्ट्रीयता इण्डियन है। इनकी कुल संपत्ति 88.8 बिलियन डॉलर है। ये रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं।ये इंडिया के अमीरों की सूची में पहले स्थान पे आते है।

वॉरेन बफेट (Warren Buffet):

ये अमीरों की सूची में पूरी दुनिया में सातवे स्थान पे आते हैं। इनका पूरा नाम वॉरेन एडवर्ड बफेट है।इनकी कुल संपत्ति 82.8 बिलियन डॉलर है। इनकी उम्र 90 वर्ष है।इनकी राष्ट्रीयता अमेरिका है। ये बर्कशायर हैथवे के अध्यक्ष और सीईओ हैं।

See also  वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशाओं का महत्व

स्टीव बॉलमेर ( Steve Ballmer):

स्टीव दुनिया में इस सूची में आठवें स्थान पे आते हैं। इनका पूरा नाम स्टीव एंथोनी बॉलमर हैं।इनकी कुल संपत्ति 75.3 बिलियन डॉलर है।ये अमेरिका से है। पहले ये माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ रह चुके हैं । फिलहाल ये लॉस एंजेलिस क्लिपर्स जो कि एक नैशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन है उसके मालिक है।इनकी उम्र 64 वर्ष है।

लैरी पेज ( Larry Page ):

ये इस सूची में नौवें स्थान पे आते हैं। इनका पूरा नाम लॉरेंस एडवर्ड पेज हैं। ये अमेरिका के है। इनकी उम्र 47 वर्ष है।इनकी कुल संपत्ति 73.4 बिलियन डॉलर है। ये सर्गेई ब्रिन के साथ गूगल के सह संस्थापक हैं ।

लैरी एलिसन (Larry Ellison ): 

दसवें स्थान पे आते हैं लैरी एलिसन । इनका पूरा नाम लॉरेंस जोसेफ एलिसन है। इनकी उम्र 76 वर्ष है।ये ओरेकल कॉर्पोरेशन के सह-संस्थापक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी है। इनकी कुल संपत्ति 71.9 बिलियन डॉलर है।