सौंफ के फायदे, नुकसान और उपयोग क्या है?

सौंफ का नाम सभी लोग जानते हैं, और सौंफ हमारे भारत में हर जगह पाया जाता है। सौंफ का उपयोग सभी के  घरों में मसाला के रूप में किया जाता है।इतना  ही नहीं जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है। वो लोग सौंफ का उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में भी करते हैं।क्या आप जानते हैं, इस आप हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है अगर हमारे आंखों में रोशनी बढ़ाने या फिर वजन को कम करना हो तो इन सब समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम सौंफ का सेवन कर सकते हैं।

आज हम इस लेख के माध्यम से जानते है की सौंफ हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदायक हो सकता है, तो चलिए सबसे पहले हम जानते हैं, सौंफ के फायदे।

सौंफ हमारे लिए किस तरह फायदेमंद हो सकता है?

आंखों की रोशनी के लिए सौंफ फायदेमंद हो सकता है।

  • आंखों में छोटी-मोटी समस्याएं सभी को रहता है।इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ना जाने लोग कई प्रकार के दवाओं का उपयोग करते है। लेकिन वो लोग ये नहीं जानते हैं,कि आंखों के इन छोटी-मोटी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए उनके घरों में भी कुछ ऐसी चीज उपलब्ध होते हैं,जिसका सेवन करने से आंखों की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।आंखों में खुजली और जलन  होता है तो इसके लिए  सौंफ को सूती कपड़े में बांधकर गर्म करके आंखों को सेक सकते है,इससे आंखों की खुजली और जलन ठीक हो सकती है,क्योंकि सौंफ  में विटामिन- ए और विटामिन -सी पाया जाता है।जो आंखों की रोशनी बढ़ाने मे मददगार हो सकता है।
See also  7 कारण जिनसे बिहार बना एक गरीब राज्य- डॉ. विवेक बिन्द्रा

वजन कम करने में सौंफ मददगार हो सकता हैं।

आजकल तो ज्यादातर लोगों के वजन उनके शरीर से ज्यादा बढ़ जाता है।जिससे वो अक्सर परेशान रहते हैं। अपने वजन को कम करने के लिए ना जाने कितने प्रकार के दवाइयों का  सेवन करते हैं,लेकिन अपने घरों में उपलब्ध सौंफ के बारे में वो नहीं जानते हैं कि सौंफ  से  वजन को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। सौंफ  में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है।जो वजन को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।सौंफ  हमारे शरीर  का वजन  कम  करने के साथ- साथ  हमारे शरीर में अतिरिक्त वसा को बनने से भी रोक सकता है।

सौंफ का सेवन करने से सांसों की दुर्गंध दूर हो सकती है।

सौंफ का उपयोग ज्यादातर लोग माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं,क्योंकि जिन लोगों के सांसों से दुर्गंध आने लगती है,अगर वो सौंफ का उपयोग किया जाए तो सांसों की दुर्गंध दूर हो सकती है,क्योंकि सौंफ चबाने से मुंह में लार अत्यधिक मात्रा में बनती है। जो बैक्टीरिया को  दूर करने में मददगार साबित हो सकती है। इतना ही नहीं सौंफ  मुंह के संक्रमण से भी बचा सकती है।

सौंफ कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकता है।

  • जैसा कि हम सभी जानते है, सौंफ मे अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है।जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।सौंफ कोलेस्ट्रॉल को खून में मिलने से रोकता है।जिससे दिल की बीमारियों से बचाव हो सकता है।

सौंफ का सेवन करने से कफ से छुटकारा पाया जा सकता है।

  • आपने अक्सर देखा होगा कि सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोगों को कफ की समस्याएं हो जाती है। कफ की समस्याएं  से ज्यादातर बच्चे और बूढ़े को परेशान रहते है। ऐसे में घर में उपलब्ध सौंफ खांसी से छुटकारा दिला सकता है। क्योंकि सौंफ में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है।जो कफ जैसी छोटी-मोटी समस्याओं छुटकारा दिला सकता है।
See also  शिक्षा व्यवसाय नहीं हमारा अधिकार है

सौंफ हमारे लिए किस तरह नुकसानदायक हो सकता है?

हमारे स्वास्थ्य के लिए सौंफ काफी फायदेमंद होता है, लेकिन सौंफ हमारे स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद है, उतना नुकसानदायक भी हो सकता है।अगर हम या आप सौंफ का सेवन करते हैं,तो इससे पहले  हमे सौंफ के फायदे और नुकसान के बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए।

  • गर्भवती महिलाओं को सौंफ का सेवन नहीं करना चाहिए, अगर महिला किसी कारण बस सौंफ का सेवन करती है,तो उसके लिए घातक साबित हो सकता है।
  • जो महिला अपने बच्चे को स्तनपान कराती है।उस महिला को सौंफ का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए अगर महिला सौंफ का अधिक सेवन करती है तो इससे उनके बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • सौंफ का अधिक सेवन करने से स्क्रीन पर बुरा असर पड़ सकता है, ऐसा कहा जाता है कि सौंफ का अधिक सेवन करने से स्क्रीन की संवेदनशीलता अत्यधिक बढ़  सकती है। जिससे धूप में निकलना काफी मुश्किल हो सकता है।
  • जो लोग बीमार हैं,और वो किसी प्रकार के दवाइयों का सेवन करते हैं तो,उन्हें  सौंफ का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर वो सौंफ का सेवन करते हैं तो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।इसलिए सौंफ का सेवन करने से पहले एक बार चिकित्सक से जाकर सलाह लेना जरूरी  है ।
  • जिन लोगों को सौंफ से एलर्जी होता है,उन्हें  सौंफ का सेवन नहीं करना चाहिए।अगर वो सौंफ का सेवन करते है,तो उनके चेहरे पर लाल चकत्ते जैसे निकल सकते हैं।
  • सौंफ का अत्यधिक सेवन करने से पाचन शक्ति बिगड़ सकता है।

सौंफ का उपयोग किस तरह किया जा सकता है

  1. सौंफ  का उपयोग चाय बनाने में भी किया जा सकता है। 
  2. सौंफ  का उपयोग ज्यादातर लोग मोटापा को कम करने के लिए सौंफ का सेवन करते हैं।
  3. सौंफ का उपयोग पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि सौंफ का सेवन करने से खून भी साफ हो सकता है।
  4. कुछ लोगों के मुंह से अक्सर बदबू आती रहती है,इस बदबू से छुटकारा पाने के लिए सौंफ का उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जा सकता है।
  5. जो लोग खांसी और सर्दी से परेशान है, अगर वो सौंफ को भूनकर मिश्री के साथ खाते हैं,तो खांसी और सर्दी से छुटकारा मिल सकता है।
Scroll to Top