अजवाइन के फायदे, नुकसान और उपयोग

अजवाइन का नाम सभी लोग जानते हैं,क्योंकि अजवाइन का उपयोग सभी के घरों में खाना बनाने में  किया जाता है।कुछ लोग तो खाना खाने के बाद अजवाइन खाते हैं,क्योंकि अजवाइन खाने से पाचन शक्ति सही रहता है। आज हम इस लेख के माध्यम से अजवाइन के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे कि अजवाइन हमारे लिए किस तरह फायदेमंद और नुकसानदायक हो सकता है।

सबसे पहले हम जानते हैं, अजवाइन होता क्या है?

  • अजवाइन एक मसाला होता है।जिसका उपयोग घरों में खाना बनाने में किया जाता है।अजवाइन का पौधा हरे रंग का होता है अजवाइन की पत्तियां पंख के समान और इसके बीज छोटे-छोटे  होते हैं।जिस तरह जीरा और सौंफ होता है।उसी तरह अजवाइन एक मसाला होता  है। अजवाइन का नाम अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होता है।

अजवाइन हमारे सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकता है।

अजवाइन का सेवन करने से गैस और कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है ।

  • आजकल ज्यादातर लोगों को गलत खान-पान के कारण गैस और कब्ज की समस्याएं  होती ही रहती है ऐसे में अगर अजवाइन का सेवन किया जाए या अजवाइन को उबालकर उसका पानी पिया जाए, तो  फायदेमंद साबित हो सकता है।ऐसा कहा जाता है कि अजवाइन में एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण पाया जाता है। जो गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। अजवाइन कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है,और खाना पचाने में भी मददगार साबित हो सकता है।
See also  पढ़ते समय नींद को कैसे भगाए?

अजवाइन का सेवन करने से पाचन शक्ति सही हो सकता है।

  • अजवाइन खाने से पेट संबंधी कई प्रकार के समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। कई बार खाना सही ढंग से नहीं पचता है,जिससे  पेट में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में अगर अजवाइन को उबालकर  उसका पानी पिया जाए या फिर अजवाइन को मुंह में रखकर चबाया जाए तो इससे पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा  पाया जा सकता है।अजवाइन का उपयोग पाचन तंत्र के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

स्तनपान कराने के लिए अजवाइन का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

  • जब महिला की थी बच्चे को जन्म देती है, तो उसके स्तन  से सही रूप में दूध नहीं निकल पाता है।जिसके कारण बच्चे को अधिक मात्रा में पोषण नहीं मिल पाता है।ऐसे में स्तनपान कराने वाली महिलाओं को खाना खाने के बाद अजवाइन का सेवन करना चाहिए,क्योंकि अजवाइन का सेवन करने के बाद स्तन मे दूध  बनना शुरू हो सकता  है।

अजवाइन के तेल से बालों की समस्याओं को दूर किया जा सकता है ।

  • कुछ लोगों के बालों में अत्यधिक मात्रा में पोषण नहीं मिलने के कारण बाल झड़ने लगते है, बढ़ते नहीं है, ऐसे में अगर  बालों मे अजवाइन के तेल का उपयोग किया जाए तो बालों को अत्यधिक मात्रा में पोषण प्राप्त हो सकता है और बालो को झड़ने से रोका जा सकता है।

अजवाइन रक्तचाप को संतुलन बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है।

  • जिन लोगों का रक्तचाप अधिक बढ़ जाता है।उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर रक्तचाप हो संतुलन बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए अजवाइन का सेवन करना अच्छा उपाय साबित हो सकता है,क्योंकि अजवाइन में थाइमोल अधिक मात्रा में पाया जाता है।जो रक्तचाप को कम करने में अच्छा साबित हो सकता है।
See also  10 बेहतरीन घूमने की जगह हमारे भारत में

त्वचा के लिए अजवाइन फायदेमंद हो सकते हैं।

  • अजवाइन में अत्यधिक मात्रा में थाइमोल पाया जाता है। जो हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।अजवाइन त्वचा  को संक्रमण से छुटकारा दिलाने में सहायता प्रदान कर सकता है।अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-फंगलौ और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं,जो हमारी त्वचा से फंगस बैक्टीरिया और सूजन जैसी समस्याओं को दूर करने मे मदद कर सकता है।

अजवाइन हमारे लिए किस तरह नुकसानदायक हो सकता है।

  • अजवाइन के तो बहुत सारे फायदे हमने आपको बता ही दिया है।अब हम जानते हैं,अजवाइन खाने से क्या नुकसान हो सकता है।
  • वैसे तो अजवाइन खाने के फायदे कई होते हैं, लेकिन कई बार अजवाइन खाने के नुकसान भी नजर आ सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:
  • अजवाइन में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है।जिसके कारण अजवाइन का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस, सूजन और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती है।अजवाइन का सेवन करने से एसिडिटी कम होती है,लेकिन अजवाइन का अत्यधिक सेवन किया जाए तो एसिडिटी की समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ भी सकती है।
  • जो लोग अजवाइन का उपयोग करते हैं,उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अजवाइन ताजा है या नहीं क्योंकि पुराने अजवाइन में तैलीय अंश  खत्म हो जाता है।जिससे अजवाइन का पूरा फायदा हमारे शरीर को नहीं मिल पाता है।
  • जो लोग अजवाइन का काढ़ा का उपयोग करते हैं।उन लोगों को अजवाइन का रस का उपयोग करना चाहिए  क्योंकि अजवाइन का काढा सीधा सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है।
  • जो लोग अत्यधिक मात्रा में अजवाइन का सेवन करते हैं उन लोगों को सिर दर्द का शिकायत भी हो सकता है ।
See also  पुलवामा आतंकवादी हमला की पूरी जानकारी हिंदी में

अजवाइन का उपयोग

  • ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों को भूख नहीं लगती है।अगर वो अजवाइन का सेवन करते हैं,तो उन्हें भूख  लग सकती है,क्योंकि अजवाइन भूख बढ़ाने का काम भी करता है।इसके लिए आपको एक चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ  पीना होगा इससे आपको भूख लग सकती है ।
  • अगर किसी व्यक्ति को गले में खराश  हो जाता है,तो गले की खराश से राहत पाने के लिए आधा चम्मच अजवाइन एक चुटकी नमक और एक लॉन्ग को मुंह में रखकर चूसा जाए तो इससे गले की खराश में राहत मिल  सकता है।
  • खाना बनाते समय दाल या  सब्जी  मे तड़का लगाने के लिए अगर अजवाइन का उपयोग किया जाए तो  खाना स्वादिष्ट बन सकता है,और खाना पचने में भी आसानी हो सकता है।
Scroll to Top