जानते हैं, अंगूर किस तरह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक होता है।

सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में लोग अंगूर खाते हैं, लेकिन बहुत लोग अंगूर खाने के फायदे जानते हैं और कुछ लोग नहीं जानते तो अब हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कि अंगूर खाने के फायदे और नुकसान क्या होते हैं।

अंगूर सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है, जिसे फलों की रानी कहा जाता है।छोटे छोटे रसीली और खट्टे मीठे होते हैं। अंगूर की उत्पत्ति यूरोप और भूमध्य सागर में सबसे पहले हुआ था। अंगूर में कई प्रकार के फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं।जो  हमारे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार होते हैं। जैसे विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है।

आपको बता दें कि अंगूर में ज्यादातर फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, फोलेट और विटामिन C, A, K और B2 अधिक  मात्रा में  मौजूद होते है।अंगूर  उत्तम एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और रोगाणुरोधी गुणों के साथ-साथ, फिनोल और पॉलीफेनॉल्स भी अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। कहा जाता है कि अंगूर में पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होता है। जो हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मदद करता है। 

See also  आपके त्वचा के लिए 5 सबसे अच्छी फेस क्रीम

आप अक्सर बाजार में देखते होंगे कि अंगूर कई रंगों के होते हैं। हमारे इधर तो अंगूर काले और हरे  रंग के ज्यादातर पाए जाते हैं,लेकिन अंगूर के  और कई रंग होते हैं। जैसे – बैंगनी, लाल, गहरे नीले, पीले,नारंगी और गुलाबी। अंगूर को बिना काटे बिना छीले खाया जाता है। गर्मी के मौसम में ज्यादातर बाजार में  अंगूर से बनी हुई वाइन, जूस, जैली, अंगूर-बीज, सिरका, जैम, दाख और किशमिश मिलता है।

अंगूर खाने के निम्नलिखित फायदे इस तरह है।

1. अंगूर खाने से कैंसर जैसी बीमारियों को रोका जा सकता है।

 हमारे शरीर में कभी-कभी बहुत सारी बीमारियां उत्पन्न हो जाती है।जिसके लिए हम कुछ ऐसे फल खाते हैं। जो हमारे शरीर मे होने वाली बीमारियों से छुटकारा दिलाता  है।अंगूर में पॉलीफेनोल होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। अंगूर हमारे शरीर में कैंसर जैसी बीमारियों को उत्पन्न होने से रोकता है। ये एंटीऑक्सीडेंट प्रकृति में एंटी इन्फ्लामेट्री होते है। जो अंगूर के ऊपर वाले छिलके में पाया जाता है ।

2. अंगूर खाने से  हृदय रोग कम होता है।

आपको बता दें कि अंगूर में  रेस्वेराट्रोल नामक एक पदार्थ पाया जाता है।जो हमारे  हृदय रोगों और कोलेस्ट्रॉल के किसी भी प्रकार के विकास के जोखिम को रोकता है।

3. अंगूर हमारे शरीर के रक्तचाप को कम करता है।

अंगूर में  पोटेशियम के उच्च स्तर पाया जाता है। जो हमारे आहार में सोडियम को कम करने में काफी सहायता प्रदान करता है। जिससे रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है।जो लोग  उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। अगर वो अंगूर का सेवन करते हैं तो उन्हें रक्तचाप को  कम करने में काफी मदद मिल सकता है।

See also  आत्मनिर्भर भारत पर हिंदी में निबन्ध | Aatm Nirbhar Bharat Swatantra Bharat Par Nibandh Hindi Mein

4. अंगूर खाने से कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। 

अंगूर पानी और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। जो हमारे शरीर को हाइड्रेट करके रखता है। अंगूर खाने से कब्ज की बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।अंगूर मल त्याग को नियंत्रित करता है। जिससे कब्ज से राहत मिलती है। 

5. अंगूर खाना हमारे आंखों के लिए होता है, काफी फायदेमंद।

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों के आंखों के रेटिना खराब हो जाता है। ऐसे में अगर  वो लोग प्रतिदिन  अंगूर का सेवन करते  है, तो  उनकी आँखो  के रेटिना  नुकसान होने से बच सकता है, क्योंकि अंगूर में पेड़ पौधे आधारित यौगिक पदार्थ पाये जाते है। जो हमारे आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है ।

अंगूर खाने के नुकसान

1.अत्यधिक अंगूर खाने से वजन बढ़ सकता है।

आपने कभी कभी ऐसे लोगों को देखा होगा जिन्हें अंगूर खाना बहुत ज्यादा पसंद है। ऐसे में वो प्रतिदिन बहुत ज्यादा अंगूर खा लेते है।उन्हें ये पता नहीं होता कि अंगूर ज्यादा खाने से हमारे  शरीर को  नुकसान भी हो सकता है।आपको बता दें की एक कप अंगूर में लगभग 100 ग्राम कैलोरी पाया जाता है। अत्यधिक अंगूर खाने से वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए कभी भी एक साथ 1 गुच्छे अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप उसी अंगूर को धीरे- धीरे खाते तो आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

2. अत्यधिक अंगूर खाने से हो सकता है, अपचय

अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से अपचय की समस्याएं हो सकती है । अंगूर का ज्यादा सेवन करने से दस्त होता है, इसके  साथ-साथ पेट में दर्द भी होना शुरू हो जाता है ।इसलिए कभी भी अंगूर का सेवन अत्यधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

See also  आशा भोसले का जीवन से जुड़ी बातें हिंदी में

3. अत्यधिक मात्रा में अंगूर का सेवन से हो सकता है, गैस की समस्याएं ।

जहां अंगूर खाने के फायदे होते हैं, वहां अंगूर के खाने के नुकसान भी होते हैं। आपको बता दें कि अंगूर में बहुत ज्यादा शक्कर होता है। जो लोग अंगूर प्रतिदिन बहुत ज्यादा खाते हैं उन्हें पेट फूलना गैस बनना ये सभी समस्याएं हो सकती है। इसीलिए अंगूर सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

Scroll to Top